BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
डाकघर कार्यालय के अंदर भारी भीड़ उपभोक्ताओं के लेन-देन के कार्य हो रहे प्रभावित वाद विवाद की स्थिति हो रही निर्मित...देखें वीडियो - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, March 24, 2022

डाकघर कार्यालय के अंदर भारी भीड़ उपभोक्ताओं के लेन-देन के कार्य हो रहे प्रभावित वाद विवाद की स्थिति हो रही निर्मित...देखें वीडियो



रेवांचल टाईम्स - डाकघर में संचालित आधार केंद्र अव्यवस्थाओं से घिरा अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान नगर एवं आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भरी गर्मी में प्रतिदिन छात्र-छात्राएं,युवा, महिलाएं,बुजुर्ग,छोटे-छोटे बच्चे यह सभी बड़ी संख्या में अपने आधार कार्ड बनाने डाकघर कार्यालय के अंदर बने आधार केंद्र में पहुंचते हैं। जिससे डाकघर के विभागीय कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं उनके उपभोक्ता भी डाकघरों में अपने लेनदेन के कार्य के लिए पहुंचते हैं भारी भीड़ होने से कई बार डाकघर के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिससे डाकघर के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। बड़ी संख्या में भीड़ होने के कारण आम जनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 




प्रशासन ,एसडीएम तहसीलदार नहीं दे रहे ध्यान


डाकघर में बढ़ती भारी भीड़ से हो रही आम जनों को परेशानी की ओर स्थानीय प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी एसडीएम, तहसीलदार कभी डाक घर के आधार केंद्र की स्थिति का जायजा नहीं लेते और न हीं वहां की अव्यवस्थाओं को सुधारने कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिससे आम नागरिक प्रतिदिन भरी गर्मी में वाद विवादों से जूझते हुए परेशान हो रहे है।

जिला प्रशासन से अपेक्षा करते हैं कि जल्द से जल्द डाकघर में संचालित आधार केंद्र की अव्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए। सुव्यवस्थित व्यवस्था बनाया जाए जिससे आम नागरिक परेशानियों से बस सके।

No comments:

Post a Comment