रेवांचल टाईम्स - पूर्व लांजी वन परीक्षेत्र गुलपुर में वर्ष 2021- 22 मैं बनाए गए वनरक्षक आवास गुलपुर का उद्घाटन 24 मार्च को वन वृत्त बालाघाट के मुख्य वन संरक्षक नरेंद्र कुमार सनोदिया के द्वारा किया गया जिसमें सीसीएफ बालाघाट के द्वारा बताया गया की गूलपुर में बनाए गए वनरक्षक नाका का निर्माण कार्य विभागीय मद से अच्छी गुणवत्ता के साथ किया गया है जिसके लिए वन परिक्षेत्र अधिकारी और उनकी टीम बधाई के पात्र है उद्घाटन के बाद कन्या भोज करवाया गया एवं गुलपुर के ग्रामीणों की बैठक ली गई जिस में ग्रीष्म ऋतु में लगने वाली आग से वनों को बचाने के लिए समिति के सदस्यों से अपील की गई और स्टाफ को उचित निर्देश दिए गए इस कार्यक्रम में बालाघाट सीसीएफ नरेंद्र कुमार सनोदिया, एसडीओ राजा खरे, वन परीक्षेत्र अधिकारी शिशुपाल अहिरवार,वन विभाग के अमले सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
रेवांचल टाइम्, लांजी बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे


No comments:
Post a Comment