रेवांचल टाईम्स - यूनिटी इंफ्रा लिमिटेड नागपुर के द्वारा रेलवे में किए गए निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार तथा घटिया क्वालिटी का निर्माण कार्य किया गया है जिसकी शिकायत बार-बार करने पर भी नाही रेलवे के अधिकारियों के द्वारा कोई कार्यवाही की गई नहीं आपके द्वारा विगत कई दिनों से या खबर बार-बार समाचार पत्रों में प्रकाशित हो रही है भ्रष्टाचार के पूरे सबूत होने के बाद भी रेलवे द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है रेलवे के इंजीनियर पवन सिंह के द्वारा ठेकेदार से भारी कमीशन लेकर के घटिया क्वालिटी का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है तथा कार्य होने के पहले ही ठेकेदार का बिल पास किया जा रहा है लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं की गई । नई रेल विहार स्थित कॉलोनी में यूनिटी इंफ्रा कंपनी के द्वारा जो रेलवे के क्वार्टर बनाए गए हैं उनमें घटिया क्वालिटी का निर्माण कार्य किया गया है तथा घटिया क्वालिटी का बिल्डिंग मैटेरियल लगाया गया है जिससे बिल्डिंग समय से पहले ही टूटने लगी है। वही रेलवे क्वार्टर में लगाए गए पीवीसी पाइप घटिया कंपनी के हैं जो थोड़ा सा भी पानी का प्रेशर आने से फट जा रहें हैं जिससे भारी नुकसान हो सकता है किसी भी समय दुर्घटना भी हो सकती है। रेलवे क्वार्टर में लगाए गए बिजली के वायर घटिया क्वालिटी के हैं जिससे कभी भी शार्ट सर्किट हो सकता है और भविष्य में क्वार्टर में रहने वाले रेलवे के कर्मचारियों की जान भी खतरे में आ सकती है।रेलवे क्वार्टर में लगाई गई खिड़की और चौखट को सागौन का बता कर पूरे पैसे का हरण कर लिया गया है कि इसकी जांच कराएं यह चौखट और खिड़कियां नीमवुड की लकड़ी से बनी हुई है नैनपुर स्टेशन के सामने बनाए गए पार्क में जो स्टील रेलिंग का काम हुआ है उसमें 204 ग्रेड का स्टैंडर्ड स्टील इस्तेमाल किया गया है जो कि रेलवे के मापदंडों के विरुद्ध है।
प्रमाण होने के बाद भी कार्यवाही नही
सभी साक्ष्यों के साथ तस्वीर भी दी जा रही है यूनिटी इंफ्रा के ठेकेदार लवण कुमार, मैनेजर सौरभ जैन के द्वारा बहुत बार पत्रकारों के सामने रेलवे के मोटी कमीशन देने के बाद भी कही जाती रही है इसी की वजह से इतने बड़े भ्रष्टाचार के बाद भी आज दिनांक तक यूनिटी इंफ्रा पर कार्यवाही नहीं की जा रही है।

No comments:
Post a Comment