BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिन सरकारों के एजेंडे में हिंदुत्व नहीं वह सरकार हिंदुत्व के एजेंडे में नहीं..... डॉक्टर प्रवीण सिंह तोगड़िया........... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, March 4, 2022

जिन सरकारों के एजेंडे में हिंदुत्व नहीं वह सरकार हिंदुत्व के एजेंडे में नहीं..... डॉक्टर प्रवीण सिंह तोगड़िया...........

 जिन सरकारों के एजेंडे में हिंदुत्व नहीं वह सरकार हिंदुत्व के एजेंडे में नहीं..... डॉक्टर प्रवीण सिंह तोगड़िया...........







रेवांचल टाईम्स - विगत दिवस शिव की नगरी सिवनी में सिवनी शहर के हृदय स्थल में स्थित राशि लाँन में हिंदू साथी सम्मेलन को संबोधित करने डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया का आगमन हुआ ।

डॉक्टर तोगड़िया जहां भी जाते हैं उनकी एक अलग शैली है उस शैली के तहत उन्होंने प्रातः उठकर विभिन्न सामाजिक बंधुओं के यहां परिवारिक भेंट की एवं अल्पाहार ग्रहण किया इस कड़ी में सर्वप्रथम ग्राम मनोरी के महेश सनोडिया उसके बाद ग्राम पिपरिया के गुड्डा सनोडिया अधिवक्ता प्रदीप चौधरी एवं अधिवक्ता अमित गुप्ता के यहां पहुंच कर परिवारिक भेंट उपरांत डॉक्टर तोगड़िया का काफिला राशि लॉन सिवनी पहुंचा जहां पर पहले से ही उपस्थित अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल राष्ट्रीय किसान परिषद राष्ट्रीय छात्र परिषद राष्ट्रीय मजदूर परिषद एवं ओजस्विनी राष्ट्रीय महिला परिषद के कार्यकर्ता तथा हिंदुत्व प्रेमी तथा बुद्धिजीवी नागरिक धर्म प्रेमी  तथा विभिन्न सामाजिक धार्मिक संगठनों के अलावा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार बंधु पूर्व से ही उनका इंतजार कर रहे थे इस दौरान कुशल मंच संचालन एवं स्वागत भाषण डॉक्टर प्रमोद राय के द्वारा प्रस्तुत किया गया डॉ प्रमोद राय ने गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित रामायण की कुछ पंक्तियों के साथ अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया सियाराम मय सब जग जानी, करहु प्रणाम जोरि जुग पानी। तत्पश्चात सभा को संबोधित करने वालों में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष राजू चरणानागर जी विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप जी के उद्बोधन के पश्चात पुनःडाँ.प्रमोद राय के द्वारा आदरणीय डाँ.प्रवीण भाई तोगडिया को उद्बोधन के लिये चौपाई के माध्यम से आमंत्रित किया गया

संत बिटप सरिता गिरी धरणी 

परहित लागी सवन की करनी ।।

डॉक्टर तोगड़िया जी का उद्बोधन प्रारंभ हुआ डॉक्टर तोगड़िया ने अपने उद्बोधन में स्पष्ट किया कि त्रेता में राम हमारे पूर्वज् थे द्वापर में श्री कृष्ण हमारे पूर्वज् थे आज के 2000 वर्ष पूर्व इस पृथ्वी पर नाही ईसाई थे नाही मुस्लिम थे इस पृथ्वी पर केवल और केवल हिंदुत्व था और हिंदू ही थे फिर धीरे-धीरे समय गुजरता गया हिंदू घटते गया और तथाकथित ईसाइयत,इस्लामियत का जन्म हुआ अब भारत के अंदर भी लगातार हिंदू घट रहा है अन्य धर्मावलंबी बढ़ रहे अतः आपको हम को सभी को चिंता करते हुए कि हिंदू ना घटे सरकारों को भी इसकी चिंता करना चाहिए साथ-साथ सभी धार्मिक संगठन जो हिंदुत्व पर अपनी आस्था रखते हैं उन्हें भी इस बात की चिंता करनी चाहिए हर जगह से हमें हजारों लाखो युवाओ को धार्मिक सामाजिक और हिंदुत्व के कार्य के लिए आगे लाने का प्रयास करना चाहिए वरना आने वाला कल हमारे हाथ से निकल जाएगा और आने वाली पीढ़ी इसका पश्चाताप करते रहेगी।

भारत के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के उपरांत अयोध्या में सरयू नदी के तट पर श्री राम जन्मभूमि पर भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ है तथा अब काशी और मथुरा मैं भी भव्य और दिव्य मंदिर निर्माण कार्य के लिए हमें आगे आना होगा

आगे डॉक्टर तोगड़िया ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि समस्त हिंदू धर्मावलंबी गाय को अपनी माता मानते हैं ।

गौ वध रोकने के लिए केंद्र सरकार को सख्त से सख्त कानून बनाना चाहिए सोने की चिड़िया कहा जाने वाला भारत मैं आज भी युवाओं के लिए रोजगार नहीं है हमें रोजगार युक्त युवा चाहिए भारत की 17 करोड़ आबादी भूखे पेट सो जाती है कोई भूखा ना सो सके इसके लिए हमने मुट्ठी भर आनाज योजना चलाई हिंदू समाज का कोई निर्धन छात्र धन के अभाव में शिक्षा ग्रहण ना कर सके उसके लिए हिंदू समाज का कोई व्यक्ति धन के अभाव में इलाज ना करा सके धन के अभाव में कोई व्यक्ति जेल में रह ना सके उसके लिए हमने हमारे संगठन के माध्यम से योजनाएं चला रखी है अतः आप सभी से आग्रह है कि हमारे इस संगठन से लगातार युवाओं को जोड़ते हुए संगठन को मजबूत करिए ।

भारत देश के किसान सरकार की गलत नीतियों के कारण आत्महत्या कर रहे हैं सरकारों को किसान हितैषी नीति बनाना चाहिए क्योंकि जिस तरह से अंतरराष्ट्रीय नीतियों के तहत अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के द्वारा कृषि कार्य में समायोजन हो रहा है वह मेरे देश के किसानों के लिए हितकारी नहीं है किसानों की लागत के आधार पर समर्थन मूल्य और लागत मूल्य में बहुत बड़ा अंतर है सरकारों को इस बात की भी चिंता करनी चाहिए और खेती की नई नई किस्मों से किसानों को परिचित कराना चाहिए ताकि किसानों की अर्थव्यवस्था सुधर सके और मेरे देश का किसान बदहाली की स्थिति में जिंदगी ना जिये इसके लिए प्रत्येक हिंदू घरों में देसी नस्ल की एक गाय को अवश्य पालना चाहिए और उसे गो ग्रास खिलाना चाहिये ।

विदेशों की बात करते हैं तो रूस और यूक्रेन में लगातार युद्ध जारी है जहां मेडिकल साइंस की पढ़ाई करने गए भारत के छात्र फंसे हुए हैं भारत के छात्र यूक्रेन पढ़ाई करने इसलिए गए हुए थे क्योंकि वहां एमबीबीएस मेडिकल साइंस की पढ़ाई करने में भारतीय मुद्रा के अनुसार केवल 2500000 रुपए खर्च आता है जिसमें मेडिकल कॉलेज की फीस रहने का मकान और भोजन इत्यादि शामिल है वहीं पढ़ाई भारत के अंदर 10000000 रुपए में होती है वहां दो भारतीय छात्रों की युद्ध के दौरान मौत हो गई और अभी भी हमारे देश के हजारों छात्र फंसे हुए है हमारी सरकारें उनको लाने में विलंब कर रही हैं ऑपरेशन गंगा में और अधिक तेजी लाना चाहिए इन्हीं बातों को लेकर आज मैं आप लोगों के बीच में आकर अभी भूत हूं आपने मुझे ध्यानपूर्वक सुना बहुत-बहुत धन्यवाद इस दौरान राशि लाँन मे 1000 से अधिक लोग उपस्थित थे ।

मध्यप्रदेश में गौवध करने वालों के हौसले इतने बड़े हुए हैं की गोवध  रोकने वालों के ऊपर आक्रमण हो रहा है उनकी हत्याएं हो रही इससे अधिक शर्म की बात क्या हो सकती है इस पर सरकार को विचार करना चाहिए गोवध पर कड़ा से कड़ा कानून बनाना चाहिए जो लोग गौवध रोकने का प्रयास कर रहे है उनकी हत्याएं हो रही हैं आरोपियों के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए समापन अवसर पर पुनः डॉ प्रमोद राय ने डॉक्टर तोगड़िया के सम्मान में दो पंक्तियों से सभा समापन की घोषणा की

जिनके कंधे पर खड़ा हिंदू संगठन ,

नींव की प्यारी सिला तुझको मेरा नमन् तुझको मेरा नमन्


अखिल बन्देवार एंव संतोष बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment