BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सिर में पत्थर पटक कर युवक की नृशंस हत्या - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, March 19, 2022

सिर में पत्थर पटक कर युवक की नृशंस हत्या



जबलपुर। होली में पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के बीच खितोला मैं शराब खोरी के दौरान गाली गलौज के विवाद पर एक युवक की सर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया| पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया है|

खितौला पुलिस ने बताया की वार्ड नंबर 18 निवासी 28 वर्षीय नीरज नामदेव एवं वार्ड नंबर 18 निवासी 45 वर्षी धर्मेंद्र भूमिया होली की मस्ती में चूर थे एवं छत पर बैठकर शराब खोरी कर रहे थे| इसी दौरान दोनों के बीच गाली गलौज को लेकर विवाद शुरू हो गया| जिसके बाद धर्मेंद्र ने सिल लोढ़ा वाले पत्थर से नीरज के सिर पर हमला कर दिया|

हमले में नीरज को सिर पर गंभीर चोट लग गई और वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर गया| इसके बाद मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने घायल अवस्था में नीरज को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान नीरज की मौत हो गई है| वारदात की खबर लगते ही खितौला थाना प्रभारी ज.मसराम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई| बताया जा रहा है की हमले के बाद पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र भूमिया के खिलाफ धारा 307 का प्रकरण दर्ज किया है और अब घायल नीरज की मौत होने के बाद पुलिस मामले में धारा 302 बढ़ते हुए अग्रिम विवेचना कर रही है|

No comments:

Post a Comment