Breaking

revanchal times new

फायर ब्रिगेड की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने नगर परिषद केवलारी को सौंपा ज्ञापन


रेवांचल टाइम्स - केवलारी मौसम के करवट लेने के बाद लगातार आगजनी का मामला सामने आ रहा है केवलारी नगर परिषद में अग्निशामक वाहन ना होने पर युवा कांग्रेस के ब्रिगेड प्रमोद सिंह राजपूत एवं उनकी टीमों द्वारा सीएमओ को ज्ञापन सौंपा किसानों के हो रहे नुकसान को देखते हुए यह कदम उठाया गया।


ताजा जानकारी के साथ केवलारी खेड़ा जोकि केवलारी परिषद के अंतर्गत आता है जहां पर किसान धीरज सिंह राजपूत लगभग 2  एकड़ की फसल जलकर नष्ट हो गई जिसमें सिंचाई के लिए रखे हुए पाइप जलकर नष्ट हो गए।


रेवांचल टाइम्स आम नागरिकों को आग्रह करता है की आते जाते हुए धूम्रपान संयम एवं सावधानी से करें ताकि हमारे अन्नदाता किसान का कोई नुकसान ना हो।



रेवांचल टाइम्स सिवनी केवलारी से अरुण राजपूत की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new