Breaking

revanchal times new

सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर पूर्व विधायक पंडित रमेश दुवे ने गिनाई उपलब्धियां


रेवांचल टाइम्स चौरई - मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार के चौथे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश में सरकार के मंत्रियों एवं जन प्रतिनिधियों के द्वारा सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाई जा रहीं हैं। इसी क्रम में चौरई भाजपा के पूर्व विधायक  पंडित रमेश दुबे के द्वारा चौरई स्थित विश्राम गृह  में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।जिसमें चौरई के पूर्व विधायक श्री दुवे  के द्वारा अपनी सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने एवं इस दौरान किए कार्यों के विषय में जानकारी दी।

 पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे ने बताया कि जब मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी तो सरकार ने शिवराज सरकार की बहुत सी जनहितकारी योजनाओं को बंद कर दिया था, लेकिन जैसे ही मप्र में पुनः बीजेपी की शिवराज सरकार ने वापसी की। वैसे ही बंद सभी योजनाओं को पुनः शुरू किया गया। सरकार के दर्जनों जनहितकारी योजनाओं के जरिये जनता को फायदा पहुंचाया जा रहा है। चाहे फिर पीएम आवास, उज्ज्वला योजना, नलजल योजना, फ्री राशन वितरण, सहित करोड़ो रूपये के विकास कार्य किए जा रहे हैं। वहीं, उन्होंने अपनी विधानसभा चौरई क्षेत्र में भी कई उपलब्द्धियां गिनाई

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new