BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
स्वास्थ्य विभाग के आऊटसोर्स कर्मियों को मिलेगा न्याय... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, March 12, 2022

स्वास्थ्य विभाग के आऊटसोर्स कर्मियों को मिलेगा न्याय...



 


रेवांचल टाईम्स - वेतन-पीएफ मामले की जांच करेंगे तीन अधिकारी, बुंदेलखंड, कामथेन दोनों कंपनियों की होगी जांच, भेजे नोटिस

छिंदवाड़ा असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वासुदेव शर्मा के नेतृत्व में शुरू हुए आऊटसोर्स कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ संघर्ष को कलेक्टर  महोदय एवं सीएमएचओ सहित पूरे प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए उक्त मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है जिसमें सौंसर बीएमओ डा. एन के शास्त्री, जिला मीडिया प्रभारी डा प्रमोद वासनिक एवं जिला लेखा प्रबंधक श्री सुमित उपाध्याय शामिल है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने 11 मार्च को जांच समिति का गठन करते हुए तीन दिन में जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा है। जांच समिति को आऊटसोर्स कर्मियों की न्यूनतम वेतन एवं पीएफ मामले की जांच करनी है।

कामगार कर्मचारी कांग्रेस ने 13 फरवरी को उपवास कर आऊटसोर्स कर्मियों के न्यूनतम वेतन एवं पीएफ का मुद्दा उठाते हुए मांग थी कि स्वास्थ्य विभाग के आऊटसोर्स कर्मी जो 2019  तक एनआरएचएम एवं आरकेएस के कर्मचारी थे जिन्हें बिना जानकारी के बुंदेलखंड कंपनी को हस्तांतरित कर दिया था, उक्त कंपनी ने इनसे एक साल तक 4-5 हजार जैसे तुच्छ वेतन पर कम कराया, पीएफ भी नियमित जमा नहीं किया था, बुंदेलखंड कंपनी के बाद इन कर्मियों को कामथेन को हस्तांतरित कर दिया, जिसने भी बुंदेलखण्ड कंपनी द्वारा कर्मियों के शुरू किए गए शोषण को जारी रखा। कामगार कर्मचारी कांग्रेस कर्मियों के साथ हुए अन्याय के मामले को कलेक्टर महोदय एवं सीएमएचओ के समक्ष दस्तावेजों सहित उठाया, जिसे अधिकारियों ने गंभीरता लिया और जांच समिति बनाकर कर्मियों के साथ न्याय कराने की शुरूआत हुई।

कामगार कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने जांच समिति से आग्रह किया है वह बुंदेलखण्ड एवं कामथेन दोनों कंपनियों ने न्यूनतम वेतन एवं पीएफ में कर्मियों के साथ अन्याय किया है इसलिए जांच बुंदेलखण्ड कंपनी से शुरू कर  कर्मियों को मिले कम वेतन की अंतर राशि एरियर सहित दिलाए जाने की दिशा में जांच करे, तभी अन्याय के शिकार कर्मियों के साथ न्याय होगा।


यह खबर भी पढ़ें

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने का घरेलु उपाय, पिएं मेथी की चाय, मिलेगी राहत

धन लाभ के लिए होली पर अपनाएं ये वास्तु उपाय, वास्तु दोष से भी मिलेगा छुटकारा

No Smoking Day 2022: धूम्रपान छोड़ने के लिए अपनाएं ये 7 आसान तरीके, आज है 'नो स्मोकिंग डे',

Strawberry in diabetes : शुगर लेवल को कंट्रोल करती मीठी मीठी स्ट्रॉबेरी....

RBI ने लॉन्च की जबरदस्त सर्विस, अब बिना स्मार्टफोन और इंटरनेट के भी कर पाएंगे UPI Payment...

No comments:

Post a Comment