BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
खाकी की आड़ में काली कमाई करने वाला उपनिरीक्षक हुआ ससपेंड, खाकी वर्दी का मंथली टैक्स 30000/- - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, March 12, 2022

खाकी की आड़ में काली कमाई करने वाला उपनिरीक्षक हुआ ससपेंड, खाकी वर्दी का मंथली टैक्स 30000/-

TI बनने का सपना हुआ अधूरा
मैनेजर से परेशानी से बचने मांग रहे थे 30 हजार रुपए

जबलपुर। लार्डगंज थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल के मैनेजर से होटल चलाने और परेशानी से बचने के एवज में 30 हजार रुपए महीना मांग रहे सब इंस्पेक्टर व आरक्षक को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। होटल मालिक ने अवैध वसूली की डिमांड करने वाले एसआई सत्यनारायण कुशवाहा व आरक्षक विकास ठाकुर की बातचीत का ऑडियो एसपी तक पहुंचाया था। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।


10 दिन पहले शुरू हुई है होटल, चाहे जब चैकिंग
बताया जाता है कि सुकून ग्रुप के संचालक ने 10 दिन पहले टेलीग्राफ गेट नं.1 के समीप होटल की शुरुआत की है। लार्डगंज थाने में पदस्थ एसआई सत्यनारायण कुशवाहा और आरक्षक विकास चाहे जब चैकिंग के नाम पर होटल में दबिश देते थे। रजिस्टर चेक करने और होटल में आने वाले ग्राहकों को परेशान करने के बाद पुलिसकर्मियों ने होटल के मैनेजर आकाश व प्रदीप श्रीवास्तव को दम दी कि यदि परेशानी से बचना है तो प्रतिमाह 30 हजार रुपए देना पड़ेंगे। मैनेजर ने अपने मालिक की कैफियत दी तो एसआई का कहना था कि उन्हें बता दो, बिजनेस करना है तो पैसे देना पड़ेंगे। इस मामले की शिकायत व ऑडियो सुनने के बाद एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने एसआई सत्यनारायण व आरक्षक विकास को सस्पेंड कर दिया। इस संबंध में थाने के टीआई व कोतवाली सीएसपी से भी जवाब मांगा गया है। बताया जाता है कि एसआई सत्यनारायण की इसके पहले भी कई शिकायतें की जा चुकी हैं।

यह खबर भी पढ़ें

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने का घरेलु उपाय, पिएं मेथी की चाय, मिलेगी राहत

धन लाभ के लिए होली पर अपनाएं ये वास्तु उपाय, वास्तु दोष से भी मिलेगा छुटकारा

No Smoking Day 2022: धूम्रपान छोड़ने के लिए अपनाएं ये 7 आसान तरीके, आज है 'नो स्मोकिंग डे',

Strawberry in diabetes : शुगर लेवल को कंट्रोल करती मीठी मीठी स्ट्रॉबेरी....

RBI ने लॉन्च की जबरदस्त सर्विस, अब बिना स्मार्टफोन और इंटरनेट के भी कर पाएंगे UPI Payment...

No comments:

Post a Comment