BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
धुंआ, दहशत और जिंदगी बचाने की जंग....एसएन मेडिकल कॉलेज में लगी आग, मरीजों को गोद में लेकर भागे परिजन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, March 15, 2022

धुंआ, दहशत और जिंदगी बचाने की जंग....एसएन मेडिकल कॉलेज में लगी आग, मरीजों को गोद में लेकर भागे परिजन

 


रेवांचल टाईम्स:उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एसएन मेडिकल कॉलेज में आग लगने की खबर सामने आई है। मंगलवार दोपहर आठ मंजिला सर्जरी बिल्डिंग में आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे के बाद वार्ड में भर्ती मरीजों को उनके परिजन गोद में लेकर अस्पताल से बाहर भागने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल दस्ता और पुलिस मौके पर पहुंच गई।

जानकारी के मुताबिक, एसएन मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम हाउस के पास आठ मंजिला इमारत है। बता दें कि बिल्डिंग में पांचवीं मंजिल पर काम चल रहा था। इस दौरान शॉर्ट सर्किट के चलते पांचवीं मंजिल पर आग लग गई। इसके साथ ही बेसमेंट में भी बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ और वहां भी आग लग गई।

घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। जब आठ मंजिला इमारत से वहां मौजूद लोगों ने धुआं उठते हुए देखा, ये देख उनके होश उड़ गए। परिजन और कर्मचारियों ने मरीजों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। स्ट्रेचर नहीं मिला तो मरीजों को गोद में उठा लिया और इमारत से बाहर सुरक्षित स्थान की ओर आ गए।

ये बोले अधिकारी

चीफ फायर ऑफिसर ने कहा कि बेसमेंट में भरे कूड़े में आग लग गई थी। जिसका धुआं बिल्डिंग में फैल गया था। यहां अनुमानित 20 से 25 मरीज थे जिन्हें दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है।


No comments:

Post a Comment