Breaking

revanchal times new

भारत जयोति स्कूल नैनपुर ने शासकीय भूमि में कब्जा कर बना दी दीवाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी कर रहें हैं नाली का निर्माण...




रेवांचल टाईम्स - नैनपुर नगर पूर्व पटवारी ने शासकीय नाला की  भूमि और किसान की भूमि में करवाया अवैध कब्जा स्कूल बना रहा है बाउंडरीवाल



        वही प्रदेश के मुख्यमंत्री कहते हैं अतिक्रमण करने वालों को छोड़ना नही है फिर मगर प्रदेश के मुख्यमंत्री की बात सिर्फ हवा में साबित हो रही है क्योंकि राजस्व विभाग के पटवारी और अधिकरी ही मिलकर बड़ी फर्म को शासकीय भूमि कब्जा करवा रहें और मोटी रकम लेकर करोड़पति हो चुके हैं वही वार्ड नं0 14 में शासकीय भूमि में बेहिसाब कब्जा वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनपुर नगर के पूर्व पटवारी प्रदीप उसराठे के संरक्षण में किया गया है वही कुछ कब्जधरियो ने बतया की पटवारी के द्वारा 50 हजार तक कि रकम कब्जधरियो से ली गई है मगर जब प्रशासन की नजर में मामला आया है तो पटवारी के सारे राज खुलते जा रहें हैं वही भारत ज्योति स्कूल को पटवारी के संरक्षण में शासकीय नाला नाप कर दे दिया गया और स्कूल के क्रय की भूमि से अधिक भूमि पर कब्जा है और सीमा से लगें किसान की भूमि पर भी स्कूल प्रबंधन भी कब्जा करके दीवार बनाए जाने की तैयारी थी मगर शिकायत होने पर हल्का पटवारी के द्वारा जाँच की गई तो पूर्व पटवारी प्रदीप उसराठे का राज खुल कर सामने आ गया है वही स्कूल के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी नाली का निर्माण किया जा रहा है वही पटवारी का खुला संरक्षण के कारण आज भारत ज्योति स्कूल अवैध करने वालो की श्रेणी में आ गया है वही देखना है कि राजस्व प्रशासन स्कूल प्रबंधन पर कार्यवाही करता है कि सिर्फ खाना पूर्ति कर मामले को दबा दिया जाता है कि अवैध कब्जधरियो को संरक्षण देने वाला पटवारी की जीत होगी या प्रशासन की हार।

Post a Comment

Previous Post Next Post