BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गर्मियों में भूलकर भी ना खाए ये चीजें, खतरे में पड़ जाएगी आपकी जान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, March 28, 2022

गर्मियों में भूलकर भी ना खाए ये चीजें, खतरे में पड़ जाएगी आपकी जान




रेवांचल टाईम्स :गर्मी के सीजन में बाहर का कुछ भी खाने से पेट जल्दी खराब हो जाता है। ऐसे में कुछ भी खाने से उल्टी, दस्त, सिर दर्द, पेट की दिक्कत आदि हो सकती है। इसके अतिरिक्त गर्मियों में अगर खाने-पीने का ध्यान नहीं रखेंगे, तो आपको टाइफॉइड भी हो सकता है। ऐसे में कुछ भी खाने से बचें, विशेष तौर पर बाहर ठेले पर मिलने वाली चीजों से दूर रहे। खाने में पौष्टिक चीजों को सम्मिलित करें तथा फ्रेश फूड्स और घर का बना खाना खाएं। गर्मी के दिनों में आप इन चीजों के सेवन से दूर रहे।

मसाले:-
कई लोग बेहद अधिक तेल-मसाला वाला खाना पसंद करते हैं। मसालेदार भोजन गर्मियों में स्वास्थ्य को हानि पहुंचाते हैं। इससे पाचन क्रिया खराब होती है। मिर्च, अदरक, काली मिर्च, जीरा एवं दालचीनी इनमें होने की वजह से शरीर की गर्मी बढ़ती है। मसालेदार भोजन के सेवन से मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है।

तैलीय और जंक फूड:-
ज्यादा तैलीय तथा जंक फूड्स भी खाने से बचें। ऑयली तथा जंक फूड कोलेस्ट्रॉल लेवल, फैट आदि को शरीर में बढ़ाते हैं। इनको निरंतर खाने से आपका पेट खराब होगा तथा फूड प्वॉइजनिंग भी हो सकती है।

चाय और कॉफी:-
कई व्यक्ति ऐसे होते हैं जो गर्मी के दिनों में भी दफ्तर में बैठे-बैठे निरंतर 4-5 कम चाय-कॉफी पी जाते हैं। ऐसा करने से शरीर में गर्मी उत्पन्न होती है। इनमें उपस्थित कैफीन और शुगर से शरीर में पानी की कमी होने लगती है। गर्मी में हेल्दी रहना चाहते हैं, तो इनसे दूरी बना लें।

मांस-मछली का अधिक सेवन:-
मांस का ज्यादा सेवन भी इस मौसम में ठीक नहीं होता है। ग्रेवी वाली मछली, रेड मीट, तंदूरी चिकन या फिर सीफूड खाना पसंद करते हैं, तो बेहतर होगा कि इन दिनों इसे माह में एक-दो बार ही खाएं। इससे पाचन शक्ति को हानि नहीं होगी। डायरिया से भी आप बचे रह सकते हैं।

ड्राई फ्रूट्स:-
ड्राई फ्रूट्स स्वास्थ्य के लिए बहुत हेल्दी एवं पौष्टिक होते हैं, मगर गर्मी के मौसम में इन्हें भी थोड़ा कम ही खाना चाहिए। तासीर में यह गर्म होते हैं, जो शरीर में जाकर गर्मी पैदा करते हैं तथा आपको कई दिक्कतें हो सकती हैं।

सॉस भी कम खाएं:-
ऐसे सीजन में चीज सॉस का सेवन नहीं करना चाहिए। कुछ सॉस में अधिक मोनोसोडियम ग्लूटामेट होता है, जो स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। बेहतर है कि घर में बनी चटनी खाएं। पुदीना, धनिया पत्ती, लहसुन, आंवला, हरी मिर्च से बनी चटनी खाने से स्वास्थ्य को फायदा होता है।

आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक:-
वैसे यह ठंडे पदार्थ हैं मगर यह बॉडी वॉर्मिंग फूड हैं। इसे खाने या पीने से आपको मजा तो आएगा मगर यह आपके दिल को हानि पहुंचा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment