BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दो साल बाद चैत्र नवरात्रि मनाने का अवसर मिला, इन 6 राशियों की किस्मत चमकेगी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, March 28, 2022

दो साल बाद चैत्र नवरात्रि मनाने का अवसर मिला, इन 6 राशियों की किस्मत चमकेगी



रेवांचल टाईम्स:हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है. सालभर में नवरात्रि चार बार आती है लेकिन चैत्र और शारदीय नवरात्रि का खास महत्व होता है. चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल 2022 से शुरू हो रही है और इसका समापन 11 अप्रैल 2022 को होगा. नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है. इस दौरान लोग 9 दिनों तक व्रत भी रखते हैं. नवरात्रि के सबसे पहले दिन कलश स्थापना की जाती है.

नवरात्रि के 9 दिनों में माता के नौ दिव्य रूपों यानी कि शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, माँ कुष्मांडा, स्कन्द माता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. चैत्र नवरात्रभि के ये 9 दिन कुछ राशि वालों के लिए काफी अच्छे साबित होने वाले हैं. आइए जानते हैं किन राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा चैत्र नवरात्रि का यह समय मेष (Chaitra Navratri 2022 Mesh)-

मेष राशि के लोगों के लिए चैत्र नवरात्रि काफी शुभ साबित होगी. यदि आप मेष राशि के हैं और पूरे मन से देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं तो , तो खुशी और विशेष आशीर्वाद के लिए तैयार रहें. इस दौरान आपको सभी क्षेत्रों में सफलता हासिल होगी. आपकी सारी मेहनत रंग लाएगी. आपको अपने कार्यस्थल पर अपनी प्रतिभा दिखाने का भी मौका मिलेगा. इसके साथ ही इस दौरान आपके लिए यात्रा का शुभ योग भी बन रहा है.

वृष (Chaitra Navratri 2022 Vrishabh)- इस राशि के जातकों के लिए चैत्र मास की यह नवरात्रि खुशियां लेकर आएगी. इस राशि के लोग हर क्षेत्र में सफलता की उम्मीद कर सकते हैं. भाग्य आपका साथ देगा और आपकी आर्थिक स्थिति अभी से काफी बेहतर स्थिति में होगी. इसके साथ ही आपके लिए आय के कई स्रोत होंगे. ऑफिस में वरिष्ठ कर्मचारियों के साथ संबंध अच्छे बनेंगे. कर्क (Chaitra Navratri 2022 Kark)- कर्क राशि के जातकों के लिए यह नवरात्रि काफी शुभ साबित होगी. इस दौरान आपको वित्तीय वृद्धि होगी साथी ही आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए यह समय अच्छा साबित होगा. इस दौरान व्यवसाय में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति संवरेगी.




No comments:

Post a Comment