रेवांचल टाईम्स - सिवनी जिले के अंतर्गत आने वाली ग्राम खैरा पलारी की सबसे प्राचीन शिवलिंग का आज महाशिवरात्रि के पावन पवित्र दिन में अभिषेक किया जा रहा है।भारी संख्या में माताएं बहने पुरुष उपस्थित होकर भगवान शिव जी का दूध दही घी शक्कर पंचामृत से जलाभिषेक कर रहे हैं ग्राम खैरा पलारी का सबसे पुराना प्राचीन सिद्ध शिवलिंग मंदिर है। प्राचीन शिव मंदिर मे महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुंडन संस्कार का कार्य किया जाता है। एवं रात्रि के 4 प्रहरो का पूजन पंचामृत से अभिषेक बेलपत्र से अभिषेक एवं रात्रि जागरण का कार्यक्रम किया जाता है ग्राम खैरा पलारी के आसपास के श्रद्धालु भक्तजन अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पूजा अर्चना कर पुण्य लाभ कमाते हैं।
अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment