रेवांचल टाइम्स - मंडला विश्व विख्यात कान्हा नेशनल पार्क में बाघ के दीदार के लिए जाना जाता है इसी कारण से सबसे ज्यादा पर्यटकों का यहां आना होता है ।
जिसमें से ऐसे नजारे कम ही देखने को मिलते होंगें जब आप जंगल सफारी कर रहे हो ओर आपके सामने ही बाघ शिकार करे किसी रोमांच नजारे से कम नही होगा ,
वही नजारा आज सुबह की सफारी में देखने को मिला जब पर्यटकों की जिप्सी के सामने ही बाघ युवराज ने पर्यटकों के ही बाइसन के झुंड में हमला बोल दिया ओर एक बाइसन का शिकार किया, जिसमे दूसरे बाइसन ने भी अपने साथी को बचाने की जदोजहद करते हुए भरपूर कोशिश करता रहा लेकिन बाघ के चंगुल से आने साथी को नही छुड़ा पाया इस पूरे नजारे को
पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद किया जो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
No comments:
Post a Comment