वैज्ञानिकों ने एक ऐसी टी-शर्ट विकसित करने का दावा किया है जो इंसान की हार्टबीट सुनने में सक्षम है और हार्ट संबंधी सभी जानकारी रियल टाइम में बताएगी. बताया गया कि टी-शर्ट ओकोस्टिक फेब्रिक (Acoustic Fabric) से बनी है जो माइक्रोफोन की तरफ काम करती है. मानव द्वारा पहनने के बाद टी-शर्ट सबसे पहले साउंड यानी ध्वनि को मैकेनिकल वाइब्रेशन में तब्दील करती है और फिर इलेक्ट्रिक सिगनल में परिवर्तित करती है. ये प्रक्रिया ठीक वैसी ही है जैसे हमारे कान सुनते हैं.
टी-शर्ट की कीमत अभी तय नहीं
एमआईटी और रोड आइलैंड स्कूल ऑफ डिजाइन (RISD) के इंजीनियरों के मुताबिक जब टी-शर्ट के अस्तर में बुना जाता है तो इसे पहनने वाले की दिल की धड़कन की विशेषताओं का पता लगा सकते हैं. हालांकि अभी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है कि इस टी-शर्ट की कीमत कितनी हो सकती है. क्योंकि ये अमेजिंग आइडिया अभी डेवलपमेंट स्टेज में है.
पीजोइलेक्ट्रिक मटेरियल से डिजाइल की है टी-शर्ट
शुरुआती जानकारी के मुताबिक टी-शर्ट का कपड़ा पीजोइलेक्ट्रिक (Piezoelectric) मटेरियल से डिजाइन किया गया है जो मुड़ने पर एक इलेक्ट्रिक सिगनल पैदा करता है. और एक तरह से टी-शर्ट के लिए साधन का काम करता है जो साउंड वाइब्रेशन को इलेक्टिक सिगनल में बदल देता है.
एमआईटी के प्रमुख लेखक वेई यान (Wei Yan) ने बताया कि ये फेब्रिक मानव त्वचा के साथ स्पष्ट रूप से इंटरफेस कर सकता है. इससे पहनने वाला अपने दिल और श्वसन तंत्र की स्थिति को एक आरामदायक, निरंतर, रियल टाइम और लंबे समय तक मॉनिटर कर सकता है.
No comments:
Post a Comment