BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्याज खाने से होते हैं ये अद्भुत फायदे, चंद दिनों में दूर हो जाती हैं ये जानलेवा बीमारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, March 13, 2022

प्याज खाने से होते हैं ये अद्भुत फायदे, चंद दिनों में दूर हो जाती हैं ये जानलेवा बीमारी



 रेवांचल टाइम्स:प्याज खाना बहुत सारे लोगों को अच्छा लगता है, वहीं बहुत सारे लोग प्याज खाने को अच्छा नहीं मानते हैं. कुछ लोग जमकर प्याज का सेवन करते हैं. ऐसे में सवाल पैदा होता है कि प्याज खाने से आखिर नुकसान होता है या फायदे. चलिए आज हम आपको प्याज के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं.

कच्चा प्याज हमारे शरीर के लिए फायदेमंद

कच्चा प्याज खाना हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. प्याज में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, कैल्सियम, पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम के अलावा कई तरह के पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये सभी तत्व हमारे शरीर से कई गंभीर बिमारियो को दूर करते हैं. प्याज खाने से सर्दी जुकाम जैसी समस्याओं से लड़ने में मदद मिलेगी.

सर्दी-जुकाम से मिलेगा फायदा

आपको कच्चे प्याज का रस निकालकर शहद में मिलाकर दिन में 2 से 3 बार इस्तेमाल करना चाहिए. ऐसा करने से जल्द ही आपकी सर्दी जुकाम खत्म हो जाएगा. कच्चा प्याज खाने से ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल रहता है साथ ही शरीर की ब्लाॅक नसों को खोलने में बहुत मदद करता है. जिससे आपको दिल की बीमारियां होने का खतरा काफी कम हो जाता है.

कोलेस्ट्राल में मिलती है राहत



अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ रहता है. तब भी आप प्याज का सेवन कर सकते हैं जो आपके लिए काफी फायदेमंद होगा. प्याज में पाया जाने वाला एमिनो एसिड और मिथाइलसल्फाइट पाया जाता है. ये दोनों तत्व खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं. और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते है.

No comments:

Post a Comment