Breaking

revanchal times new

शासकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया जल संरक्षण का काम , भीषण तपन में पशु पक्षियों की बुझेगी प्यास



रेवांचल टाइम्स - विकासखंड मवई दिनांक 25 मार्च 2022 दिवस शुक्रवार ,शासकीय महाविद्यालय मवई के एन एस एस इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का आज चौथा दिवस है । चौथे दिवस के शिविर में आज महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने धन गांव में जल संरक्षण का काम किया |  इनके द्वारा बोरियों में रेत भरकर नाले से व्यर्थ बह रहे जल को अधिक उपयोगी बनाने का प्रयत्न किया गया | ग्रीष्म ऋतु में सभी जलस्रोत जहां सूखने की कगार पर हैं ,वही जल को संरक्षित कर उसे बचाया जाना भी आवश्यक होता है ,ताकि स्वच्छंद विचरण करने वाले वन्य पशु पक्षियों की प्यास बुझ सके |राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी योगेंद्र कुमार रैदास के कुशल मार्गदर्शन में यह पुनीत कार्य संपन्न हुआ |

    बौद्धिक परिचर्चा में शासकीय हाई स्कूल के प्राचार्य त्रिलोक कुशराम द्वारा विद्यार्थियों को अनुशासन के महत्व को बताया गया । छात्र जीवन में अनुशासन , लगन ,मेहनत एवं एकाग्रता से अपने उद्देश्य में सफलता को हासिल किया जाता है | उन्होंने बताया कि अनुशासन विहीन जीवन अव्यवस्थित होता है |हाई स्कूल स्टाफ से धीरज धुर्वे 'नंदलाल भानेश्वर , संतोष उईके की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ |

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new