BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
त्रिस्तरीय चुनावीय प्रशिक्षण के लिए तिथि १३ से १५ अप्रैल निर्धारित... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, March 28, 2022

त्रिस्तरीय चुनावीय प्रशिक्षण के लिए तिथि १३ से १५ अप्रैल निर्धारित...




रेवांचल टाईम्स - राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद द्वारा तीन दिवसीय चुनावीय प्रशिक्षण १३,१४ एवं १५ अप्रैल को प्रशिक्षण केन्द्र मंगल भवन बीजाडांड़ी में सुबह समय ११ बजे से आयोजित की जायेगी। क्या आप राजनीति में आने की सोच रहें है। क्या आपको पता है कि राजनेता को अपने आपको किस-किस स्तर पर तैयार, मजबूत करना होता है। राजनेताओं का जीवन किस प्रकार का होता है। राजनेता को किस प्रकार की परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। राजनेता के परिवार को किस प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ता, क्या आपको पता है कि ९९ प्रतिशत लोग राजनीति में थ्ंपस क्यों होते हैं? क्या आपको पता है राजनीति में आने वाले लोंगों को किन-किन

समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं? राजनीति में आपके पास दो ही विकल्प होते हैं या तो आप राजनीति का हिस्सा होते हैं या राजनीति के शिकार। कैसे बच सकते हैं आप राजनीति का शिकार बनने से? क्या आपको पता है कि राजनेता जिन समस्याओं से जूझ रहे होते हैं उनका समाधान क्या है। मानसिक रूप से एक राजनेता और सामान्य व्यक्ति में कितना अंतर होता है? यदि परिवार साथ ना दे तो राजनेता किस प्रकार अपने परिवार और राजनीति में तालमेल बैठाते है? जिनके परिवार का कोई सदस्य राजनीति में नही होता है उन्हें किस प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है? से तथा इसी प्रकार की और भी बहुत सी जानकारी आपको राजनीति और राजनेताओं पर लिखी पहली पुस्तक राजनेता बनना बच्चों का खेल नहीं हैं के माध्यम से जानने और सीखने को मिलेंगी। यह किताब एक ऑडियो बुक के रूप में मिलेगा। ऑडियो बुकका यह लाभ है कि आपको उसे पढऩा नहीं होता है बस चालू करिए और बुक अपने आप बोलती रहेगी, ताकी बातें सीधे आपको दिमाग में बैठती चली जाएँ। जो लोग कहते हैं कि वे राजनीति को पसंद नहीं करते हैं वे लोग ही देश की बर्बादी के लिए सबसे अधिक जिम्मेदार होते हैं।

हमारा प्रयास प्रशिक्षित हो प्रतिनिधि तभी होगा देश का विकास

त्रिस्तरीय चुनावी प्रशिक्षण का उद्देश्य है प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित करना एवं देश के विकास में सहयोग प्रदान करना है। इसी उद्देश्य से प्रशिक्षण वार्ड पंच, ग्राम प्रधान, जनपद सदस्य एवं जिला सदस्यों के लिये आयोजित की जायेगी। जिसके लिए आवेदक निर्धारित शुल्क क्रमश: ५५०, ११००, १५०० और जिला सदस्यों के लिए २१०० रूपये शुल्क के रूप में जमा कर प्रशिक्षण में भाग ले सकेंगे। प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षित करने में सहयोग एड. सहनावाज चौधरी नई दिल्ली, एड. परमान्द साहू मप्र हाईकोट और  एड. उदय कुमार साहू मप्र हाईकोट का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बाबा साहब डॉ. अम्बेडर ने संविधान में प्रतिनिधित्व का अधिकार दिया है न कि प्रतिपूर्ति का लेकिन जब से देश आजाद हुआ है तब से आज तक प्रतिपूर्तिया ही हो रही है जिसके कारण भ्रष्टाचार चर्म सीमा पर है जिसके कारण विकास हो पाना संभव नहीं है अगर हम सभी हमारा एवं देश का विकास चाहते है तो हम को और जन प्रतिनिधिओं को प्रतिनिधित्व के अधिकार को समझना होगा तभी ग्राम एवं देश का विकास सुनिचित हो पाना संभव है। क्या आप जानते है वार्ड पंच के कर्तव्य एवं अधिकार, क्या आप जानते है सरपंच के कर्तव्य एवं अधिकार ३. क्या आप जानते है जनपद सदस्य के कर्तव्य एवं अधिकार, क्या आप जानते है जिला सदस्य के कर्तव्य एवं अधिकार, क्या आपको पता है जनपद अध्यक्ष के कर्तव्य एवं अधिकार। अगर आप भी इन सभी पद पर चुनाव लडऩे की सोच रहे हैं तो इन सभी प्रश्नों का उत्तर जानने एवं समझने के लिये इस प्रशिक्षण में शामिल हो सकते है। इसके लिए प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु जल्द ही अपना पंजीयन कराने अपील की है। जिसकी पंजीयन की अतिम तिथि १० अप्रैल २०२२ निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए पंजीयन हेतु मोबाइल नं. ९३०१९९१६२८ पर सम्पर्क करें। देश के युवाओं से अपील है कि वे सरकारी नौकरी लेने की बजाय स्वयं को सरकार चलाने के लिए तैयार करें।

No comments:

Post a Comment