BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
चरित्र शंका ने ली दंपति की जान, पति ने मोबाइल चार्जर से घोंटा ...फिर लगाई फांसी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, March 23, 2022

चरित्र शंका ने ली दंपति की जान, पति ने मोबाइल चार्जर से घोंटा ...फिर लगाई फांसी



रेवांचल टाइम्स : इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में एक ठेकेदार ने अपनी पत्नी की चार्जर केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर खुद फंदे पर झूल गया। रंगपंचमी के दिन बच्चों के घर से बाहर निकलते ही ठेकेदार ने ये कदम उठाया। पति को पत्नी के चरित्र पर शंका थी इस वजह से दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

बच्चे जब होली खेलकर घर आए तो उन्होंने पिता को फंदे पर झूलते देखा। वहीं मां का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। बच्चों ने मां को आवाज दी। जब वह नहीं उठी तो परिवार के अन्य लोगों को बुलाया। दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को डायरी में एक पन्ने का सुसाइड नोट भी मिला, जिसे पेंसिल से लिखा गया है। इसमें पति ने पत्नी के चरित्र पर उंगली उठाते हुए लिखा, मैं पत्नी के चरित्र से लंबे समय से परेशान हूं। पुलिस ने नोट को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। ठेकेदार का ये रजिस्टर मजदूरों की हाजिरी लगाने के लिए घर में रखा हुआ था। इसी के एक खाली पन्ने पर उसने सुसाइड नोट लिखा।

TI सतीश द्विवेदी के मुताबिक रिलेक्स गार्डन के पीछे द्वारकापुरी में रहने वाले ठेकेदार रंजीत पिचोरवाल ने पत्नी का गला घोटकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट जब्त कर जांच कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment