BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
राष्ट्रीय सेवा योजना की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधोपुर इकाई के तत्वाधन में सात दिवसीय शिविर का आयोजन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, March 22, 2022

राष्ट्रीय सेवा योजना की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधोपुर इकाई के तत्वाधन में सात दिवसीय शिविर का आयोजन


रेवांचल टाइम्स  - ग्राम नरैनीमाल में दिनांक 21 मार्च से 27 मार्च तक किया जा रहा है। इसके प्रथम दिवस शिविरार्थियों को शिविर के नियमों एवं कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। एनएसएस के उद्देश्य, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, सिद्धान्त, नीतिवाक्य, प्रस्तावित विचार, प्रतीक चिन्ह, कर्तव्यों, स्वयं सेवकों के लिए आचार संहिता से परिचित कराया गया। शिविर के द्वितीय दिवस बसंत उत्सव के अवसर पर लोकरंग का आयोजन किया गया । इस अवसर पर सद्भावना के संचार हेतु रंग गुलाल से होली खेली गई तथा स्थानीय लोक कलाकारों के द्वारा फाग की विभिन्न विधाओं की प्रस्तुति दी गई। बौद्धिक क्षेत्र के अंतर्गत शिक्षा और स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा पोषण आहार कार्यक्रम के विषय में स्वयंसेवकों को जानकारी प्रदान की गई। शिविर का शुभारंभ पालक शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रद्युम्न ज्योतिषी, जनपद सदस्य अवधेश तिवारी, सरपंच नर्मदा सिंह उइके, तीरथ पटेल, नर्मदा पटेल, कमलेश पटेल, राजा पटेल, श्रीराम पटेल एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ। शिविर का संचालन प्राचार्य एच एल पटेल एवं कार्यक्रम अधिकारी राजीव मिश्र द्वारा किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment