रेवांचल टाईम्स - राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के पद काफी लंबे समय से रिक्त था राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश में मधुकर कुकड़े मध्य प्रदेश प्रभारी के नेतृत्व में लगातार कार्य कर रही थी क्योंकि मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल काफी लंबे अरसे से खाली होने के कारण पार्टी का कार्य तीव्र गति से चलाने हेतु राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद चंदपवार राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय प्रफुल्ल पटेल जी एवं मध्य प्रदेश के प्रभारी मधुकर कुकड़े की सहमति से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद पर हेमंत पटेल जिला छिंदवाड़ा एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पद पर श्री संदीप तिवारी जिला सिवनी को नियुक्त किया गया है यह कि संदीप तिवारी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के फाउंडर मेंबर में से हैं तथा सन 1999 से पार्टी के सक्रिय सदस्य राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में रहते हुए संदीप तिवारी के द्वारा विभिन्न पदों पर अपने दायित्वों का निर्वहन किया गया सर्वप्रथम 2001 में राष्ट्रवादी छात्र संगठन की प्रदेश महामंत्री के पद पर रहे तथा मध्य प्रदेश पर छात्र संघ के चुनाव का संचालन किया इसके बाद सन 2003 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पर नियुक्ति की गई सन 2008 में पुणे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए गए उनके द्वारा लगातार पार्टी का काम इमानदारी से मध्य प्रदेश पर किया गया तथा विभिन्न चुनाव का संचालन भी किया गया राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के द्वारा सन 2017 में राष्ट्रवादी युवा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया तब से लगातार मध्यप्रदेश में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं वर्तमान में 20 जनवरी 2022 को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से मध्य प्रदेश चुनाव आयोग का सदस्य बनाया गया संत संदीप तिवारी के द्वारा लगातार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को बढ़ाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है तथा मध्य प्रदेश में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी आज 36 जिलों में अपने जिला अध्यक्ष बना चुकी है जो आगामी आने वाले नगरी निकाय चुनाव एवं जिला पंचायत जनपद चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अपनी उपस्थित दर्ज कराएगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सिवनी जिलाध्यक्ष दिनेश पाठक के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रदेश कार्य वहां का अध्यक्ष नियुक्त होने से पार्टी के कार्यकर्ताओं में अति उत्साह एवं संचार हुआ मध्य प्रदेश के विभिन्न लोगों के द्वारा संदीप तिवारी को प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनने की बधाइयां प्रेषित की गई।
अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment