BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
होली के डांस के मदहोश युवक ने खुद को ही मार लिया चाकू, इलाज के दौरान मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, March 18, 2022

होली के डांस के मदहोश युवक ने खुद को ही मार लिया चाकू, इलाज के दौरान मौत




 रेवांचल टाइम्स: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के बाणगंगा इलाके में गुरूवार देर रात होलिका दहन के बाद शुरु हुए कार्यक्रम में नाचते नाचते एक युवक इतना मगन हो गया कि, डांस के एक्शन में आकर खुद के सीने में ही चाकू मार लिया। जब तक युवक कुछ समझ पाता तब तक वो लहू लुहान हो चुका था। युवक को खून में लतपत देखकर परिजन घबरा गए आनन फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान रात में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना का एक वीडियो इलाके में ललगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

बाणगंगा थाना सब इंस्पेक्टक योगेश करासिया के अनुसार, गुरूवार देर रात शहर के कुशवाह नगर में करीब 3 बजे होलिका दहन के बाद 38 वर्षीय गोपाल पुत्र नारायण सोलंकी अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ होलिका दहन के प्रोग्राम में डीजे की धुन पर डांस कर रहा था। गाने पर नाचते हुए उसने हाथ में एक चाकू लेकर खुद को सीने में मारने का एक्शन किया। चाकू गोपाल के सीने में गहराई तक चल गया था। इस वजह से उसके सीने से खून बहने लगा। आसपास मौजूद दोस्त और रिश्तेदार उसे शहर के अरबिंदो अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां शरीर से खून अधिक बह जाने के कारण कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, हादसे का शिकार होकर जान गंवाने वाला गोपाल सिलाई का काम करता था।

पुलिस के मुताबिक, गोपाल की दो पत्नियां हैं। उसकी पहली पत्नी और बेटा माता-पिता साथ रहते हैं। उसने एक अन्य महिला को भी अपने साथ रखा हुआ है, जिसके साथ वो डांस कर रहा था। दोस्तों के मुताबिक, सभी ने साथ में शराब पी रखी थी। रात को नाचने के पहले वो चाकू लेकर आ गया था, जिसे बार बार लहरा रहा था और होलिका दहन के बाद शुरु हुए डीजे की धुन पर फिल्मी एक्शन करते हुए चाकू उसी के सीने में गहरा चुभ गया, जिससे वो घायल हो गया। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है।

No comments:

Post a Comment