BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
वन विभाग की नाक के नीचे कट रहे सैंकड़ों पेड़! नहीं हो रही कोई कार्रवाई - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, March 19, 2022

वन विभाग की नाक के नीचे कट रहे सैंकड़ों पेड़! नहीं हो रही कोई कार्रवाई



बलरामपुरः सरकार पेड़ों की कटाई पर चाहे कितना भी प्रतिबंध क्यों न लगा ले, लेकिन पेड़ों की अवैध कटाई ठमने का नाम नहीं ले रही है. बलरामपुर जिले के सेमरसोत वन अभ्यारण क्षेत्र जहां पेड़ से एक दातून या पत्ता तोड़ने पर सजा हो जाती है, वहां 15 दिन के भीतर लगातार दूसरी बार सैकड़ों पेड़ों के कटाई का मामला सामने आया है. वहीं वन विभाग इस मामले में सरकार को दोषी ठहरा रहा है. विभाग का कहना है कि कर्मचारियों की कमी से निगरानी में दिक्कत हो रही है.

आपको बता दें कि वन विभाग की अनदेखी की वजह से सैकड़ों पेड़ काट दिए गए हैं. जो कहीं न कहीं विभाग की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है. पेड़ों की लगातार कटाई के बाद भी विभाग के अधिकारी मौन हैं. फिलहाल विभाग लकड़ियों को डिपो में लाकर जंगल में ठूठ गिनने में लगा हुआ है.

पड़ोसी राज्यों में की जाती है तस्करी
सूत्रों की माने तो अधिकारियों की मिली भगत से रिजर्व फॉरेस्ट से लकड़ियों की कटाई के बाद उसे पड़ोसी राज्य झारखंड में तस्करी की जाती है. ग्रामीणों की माने तो, पेड़ों की अवैध कटाई एक दरोगा के संरक्षण में की जा रही है. वहीं ग्रामीणों ने यह भी बताया की मामला को उजागर होने के बाद अधिकारी कोरम पूर्ति के लिए तीन निर्दोष ग्रामीणों को जेल भेज दिया था.

No comments:

Post a Comment