BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
खाने में ऊपर से डालते हैं नमक तो पहले पढ़ लें यह खबर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, March 16, 2022

खाने में ऊपर से डालते हैं नमक तो पहले पढ़ लें यह खबर



रेवांचल टाईम्स:खाने में नमक की मात्रा संतुलित होना जरुरी है क्योंकि अधिक नमक खाने से बहुत नुकसान हो सकते हैं। कई लोग भोजन में ऊपर से कच्चा नमक डालते हैं, हालाँकि यह सबसे अधिक नुकसानदायक माना जाता है। जी दरअसल नमक के ज्यादा इस्तेमाल से छोटी से लेकर गंभीर बीमारियां हो सकती हैं जिसके चलते जान तक जाने का खतरा हो जाता है। वहीं खाने पर कच्चा नमक डालकर खाना आपके लिए एक जहर साबित हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे कैसे?

हड्डियां हो जाती हैं कमजोर- खाने के ऊपर कच्चा नमक खाने की आदत से गुर्दे की पथरी और ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियां कमजोर होना) जैसी खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं। जी हाँ और एक रिसर्च में ये भी खुलासा हुआ था कि, नमक में सोडियम अधिक मात्रा में होता है। जो शरीर में ज्यादा मात्रा में होने के कारण शरीर में मौजूद कैल्शियम को भी कम करता है। ऐसा होने से धीरे धीरे व्यक्ति की हड्डियां कमज़ोर होने लगती हैं।

किडनी पर असर- कच्चा नमक किडनी पर असर डालता है। वहीं जब शरीर में नमक की अधिक मात्रा हो जाती है तो इससे शरीर में पानी एकत्र होने लगता है और ये पानी उत्सर्जित नहीं होने की स्थिति में किडनी में स्टोन होने लगता है।

गुर्दे की पथरी- ज्यादा नमक के सेवन से आपके शरीर में कैल्शियम हड्डियो से निकलकर यूरिन के जरिये बाहर निकल जाता है। जिसके चलते गुर्दे में पथरी होने की आशंका बढ़ जाती है।

प्यास कम- एक रिसर्च के अनुसार, नमक के अधिक सेवन से भूख ज्यादा और प्यास कम लगती है।

हाई ब्लड प्रेशर- ज्यादा नमक खाने से रक्तचाप बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप उच्च रक्तचाप के मरीज हैं तो नमक की मात्रा अपने भोजन में तुरंत कम कर दें, जिससे ब्लडप्रेशर लो होने में मदद मिलेगी।

No comments:

Post a Comment