BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले की आंगनबाडिय़ों में बिजली, पेयजल एवं अन्य बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त रहें... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, March 8, 2022

जिले की आंगनबाडिय़ों में बिजली, पेयजल एवं अन्य बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त रहें...



रेवांचल टाईम्स डेस्क - आयोग ने किया बैतूल जिले के चिल्कापुर एवं गुदगांव में आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण


हाईस्कूल परिसर गुदगांव में पौधारोपण भी किया मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन एवं सदस्य सरबजीत सिंह ने शनिवार (पांच मार्च) को बैतूल जिले के भैंसदेही ब्लाक के चिल्कापुर एवं गुदगांव में आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गुदगांव के हाईस्कूल परिसर में पौधारोपण महाअभियान (अंकुर कार्यक्रम) के तहत पौधारोपण भी किया। 

            वही निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों से पोषण आहार वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही गर्भवती, धात्री एवं छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चों को वितरित होने वाले टेक होम राशन (टीएचआर)  वितरण की भी तहकीकात की। सांझा चूल्हा के माध्यम से तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को वितरित होने वाले ताजे गरम भोजन की वितरण व्यवस्था भी आयोग अध्यक्ष एवं सदस्य ने देखी। उन्होंने सांझा चूल्हा रसोई का भी निरीक्षण किया। आयोग अध्यक्ष एवं सदस्य ने आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के लिए बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त रखने, पेयजल के समुचित इंतजाम एवं विद्युत कनेक्शन व्यवस्था सुचारू रखने के संबंध में भी दिशा-निर्देश दिए। आंगनवाडी कार्यकर्ता ने बताया कि केन्‍द्र में दर्ज लाभार्थियों को तय साप्ताहिक मेनू के अनुसार ही आहार दिया जाता है। इस दौरान जिला महिला व बाल विकास अधिकारी संजय जैन, वपरियोजना अधिकारी महिला बाल विकास भैंसदेही सुश्री उषा मसीह उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment