रेवांचल टाइम् प्रत्येक मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई की कड़ी में आज 08 मार्च 2022 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया गया इसमें कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा, अपर कलेक्टर शिवगोविंद मरकाम, डिप्टी कलेक्टर आयुषी जैन, राहुल नायक ने अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ अपनी समस्यायें लेकर आये आवेदकों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनका शीघ्र निराकरण करने के दिये । आज की जनसुनवाई में कुल 72 आवेदक अपनी समस्यायें एवं शिकायतें लेकर आये थे।
जनसुनवाई में विजय बनवाले शिकायत लेकर आये थे कि उनकी बेटी कुमार ग्रेसी बनवाले ने ज्ञानदीप हायर सेकेंडरी स्कूल –टैगोर मांटेसरी से 12 वीं कक्षा मेरिट में पास की है। संस्था प्रमुख द्वारा कहा गया था कि मेरिट में आने पर कोई शुल्क नहीं लेंगें। लेकिन अब शुल्क की मांग कर रहे हैं और दो साल से बेटी की टीसी नहीं दे रहे है। बालाघाट तहसील के ग्राम कोसमी का सुरेन्द्र कुमार गढ़ेवाल प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग लेकर आया था। वारासिवनी तहसील के ग्राम लड़सड़ा का मिताराम चौरागड़े शिकायत लेकर आया था कि ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक द्वारा रंजिश के कारण उसका नाम आवास योजना की सर्वे सूची से काट दिया गया है।
जनसुनवाई में ग्राम पंचायत हिर्री के लिपिक, भृत्य, पंपचालक, चरवाहा एवं चौकीदार शिकायत लेकर आये थे कि ग्राम पंचायत द्वारा उनके मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। ग्राम कुम्हारी का बिसराम रनगिरे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाये जाने की मांग लेकर आया था। कटंगी तहसील के ग्राम आगरवाड़ा का मानिकराम रहांगडाले शिकायत लेकर आये थे कि उनके द्वारा अपने घर पर पक्का शौचालय बनाया गया है, लेकिन शासन से 12 हजार रुपये की राशि अब तक नहीं मिली है। उप संरपचं अशोक बिसेन द्वारा राशि दिलाने में टालमटोल की जा रही है
रेवांचल टाइम्, लांजी बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे
No comments:
Post a Comment