BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
चौकीदार और गार्ड को पीटकर जेल से भाग निकले 7 बाल कैदी, तलाश जारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, March 28, 2022

चौकीदार और गार्ड को पीटकर जेल से भाग निकले 7 बाल कैदी, तलाश जारी




रेवांचल टाइम्स:शहर के बाल सुधार गृह में गार्ड और चौकीदार की पिटाई करके 7 बाल कैदी मारपीट करके फरार हो गए, पुलिस सभी की तलाश में जुट गई है। सभी पर गंभीर मामले में प्रकरण दर्ज हैं।

इंदौर के हीरानगर क्षेत्र के इलेक्ट्रानिक कांपलेक्स स्थित बच्चों की जेल कही जाने वाले विशेष बाल सुधार गृह से रविवार रात को 7 बाल कैदी फरार हो गए। भागने से पहले उन्होंने गार्ड और चौकीदार की धारदार हथियार से पिटाई भी की थी। इन सभी पर गंभीर अपराधों में मामला दर्ज हैं। सभी इंदौर के बाहर के रहने वाले हैं। पुलिस इनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

बताया जा रहा है कि रात को बाल कैदियों ने कमरे में पानी नहीं होने का बहाना किया था। इस पर सचदेव नामक चौकीदार ने दरवाजा खोल दिया। इसके बाद एक बाल कैदी ने चौकीदार सचदेव को धक्का दे दिया, इसके बाद वो गिर गया। देखते ही देखते उसके सभी साथी भागने लगे।

जाते-जाते उन्होंने चौकीदार और गार्ड अब्दुल को भी धारदार हथियार से पीटा और ताला तोड़ने में सफल हो गए। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और शहर के कई इलाकों में बाल कैदियों की तलाश की जा रही है। सुधार गृह के सुपरिंटेंडेंट राजीव द्विवेदी के अनुसार सभी बाल कैदी भिंड, ग्वालियर, उज्जैन और भोपाल के रहने वाले हैं। सभी पर गंभीर मामले दर्ज हैं। फिलाहल पुलिस इनकी तलाश में जुट गई है।

गौरतलब है कि इंदौर में बच्चों की जेल के नाम से पहचान रखने वाले इस बाल सुधार गृह से पहले भी कई बार बच्चे जेल से भाग चुके हैं। फिर भी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त नहीं किए जाते हैं।

No comments:

Post a Comment