रेवांचल टाईम्स - हिन्दू सेवा परिषद सिवनी के द्वारा आगामी 31 मार्च 2022 को होने वाली गदा यात्रा एवं हिन्दू धर्म सभा को लेकर महाबैठक का आयोजन हनुमान मंदिर में किया गया ।जिसमे ग्रामीण एवं शहर के समस्त पदाधिकारी गण सम्मिलित हुए संगठन के प्रदेश सहसचिव धनराज माना ठाकुर ने बताया कि आगामी 31 मार्च को होने वाली गदा यात्रा की तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिवनी में इस वर्ष पहली बार गदा यात्रा एवं धर्म सभा का आयोजन किया रहा है जो कि हिन्दू नव वर्ष एवं हिन्दू सेवा परिषद के दशम स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में की जा रही है। जिला अध्यक्ष आकाश गोस्वामी ने जानाकरी देते हुए बताया कि यात्रा सुबह 10 बजे छिंदवाड़ा चौक गणेश मंदिर से आरंभ होगी जो विभिन्न मार्गों से होते हुए मठ मंदिर में सभा के रूप में सम्पन्न होगी। इस यात्रा में 21 फिट का गदा आकर्षण का केंद्र होगा एवं बैंड बाजा समस्त राम भक्त भगवा ध्वज लिए चलेंगे।।प्रदेश से आये प्रदेश सचिव उत्कर्ष रावत ने बताया कि संघठन की स्थापना 10 बर्ष पूर्व जबलपुर जिले में हुए थी जो कि आज मध्य प्रदेश के कई जिलों तक पहुँच गया है। संघठन निरंतर धार्मिक एवं सामाजिक कार्य करता आ रहा है तथा हर वर्ष जबलपुर और मंडला में इस यात्रा के आयोजन होता है इसी कड़ी में इस वर्ष सिवनी जिले में भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमे जिले के संतों का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा एवं इस सभा मे श्री राम सेना के प्रमुख एवं राष्ट्रीय वक्ता प्रमोद मुतालिक आपने उदगार रखेगे सदस्यों ने जिले के समस्त हिन्दू भाइयो बहनों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।।
अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment