BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अतिक्रमण से मुक्त कराई 3हेक्टेयर सरकारी जमीन, दिन भर चली कार्रवाई... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, March 31, 2022

अतिक्रमण से मुक्त कराई 3हेक्टेयर सरकारी जमीन, दिन भर चली कार्रवाई...




रेवांचल टाइम्स - अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कराई गई एफआईआर

25 लाख रुपये कीमती जमीन जिससे हटाया गया कब्जा चौरई में राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अमले ने गुरुवार को विकासखंड मुख्यालय के ग्राम  लिखड़ी में सरकारी जमीन 3 हेक्टेयर पर  फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए पैमाइश करते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की

  राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के चौरई थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा सहित अमले ने गुरुवार को विकासखंड मुख्यालय के ग्राम  लिखड़ी में  जयदीप पिता प्रसाद सिंह ने 3 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था ।जिस पर फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए पैमाइश करते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में की गई इस कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। ज्ञात हो यहां ग्राम में खेल मैदान एवं मुक्तिधाम का निर्माण होना हैं। वहीं दूसरी ओर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण होने ग्रामीण लोगों को परेशानी हो रही थी। बीते दिनों कलेक्टर ने अतिक्रमण हटाने निर्देश दिए थे। 

जिसके पालन में एसडीएम ओ पी सनोडिया के निर्देश पर राजस्व अमले ने कब्जा हटाने आज पूरे दिन कार्रवाई की। जिसमें  किसान के कब्जे हटाकर जमीन पंचायत को सौंपी गई। गुरुवार को  तहसीलदार महेश अग्रवाल की अगुवाई में  पटवारी ने पंचायत सचिव  एवं ग्राम कोटवारों के साथ मिलकर खसरा  की नापजोख करते हुए सीमांकन किया।  ग्राम हल्का पटवारी  ने बताया कि अतिक्रमणकारियों द्वारा किए गए अवैध कब्जा वाली 3 हेक्टेयर जमीन से अतिक्रमण हटाकर  भूमि पंचायत को सौंपी है और शेष जमीन पर बोई गई फ सल को 8 दिन के अंदर हटाने निर्देश दिए है। यदि निर्धारित दिन में कब्जा नहीं हटाया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। । अमले ने  अतिक्रमणकारी किसानों के कब्जे हटाए हैं। साथ ही कब्जा करने वालों को हिदायत दी गई है वह दुबारा कब्जा न करें। तहसीलदार   ने भी मौके का जायजा लिया। कार्रवाई के बाद मौके पर ही पंचनामा बनाया गया। इस दौरान सरपंच ,  व अन्य ग्रामीणों आदि की मौजूदगी रही।

इनका कहना है-

 लिखडी ग्राम में लंबे समय से शासकीय  भूमि पर  अतिक्रमण था। जिसे आज हटाने की कार्रवाई की गई है यह कार्रवाई गुरुवार को की गई हैं यहां का अतिक्रमण हटाकर शासकीय संपत्ति का बोर्ड लगाये जाने के निर्देश पंचायत को दिये गये।

तहसीलदार चौरई...

No comments:

Post a Comment