BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अब रात में भी रोशन रहेंगे बाजार, 24 घंटे खुल सकती हैं दुकानें, जारी हो गई अधिसूचना - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, March 31, 2022

अब रात में भी रोशन रहेंगे बाजार, 24 घंटे खुल सकती हैं दुकानें, जारी हो गई अधिसूचना




 रेवांचल टाइम्स,इंदौर। मध्यप्रदेश की व्यवसायिक राजधानी इंदौर को अब स्टार्टअप कैपिटल बनाने की कवायद चल रहा है। इसके लिए विदेशी शहरों और देश के मुंबई, बैंगलुरु, हैदराबाद, पुणे जैसे शहरों की तरह यहां 24 घंटे बाजार खोले जाने की तैयारी है. शहर की आइटी कंपनियों और स्टार्टअप की मांग के बाद जल्द ही शहर के कुछ बाजार रात में भी खुले रहेंगे। इसके लिए श्रम मंत्रालय ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।

सूत्रों के अनुसार 24 घंटे खुले रहनेवाले विशेष बाजार क्षेत्र चुनने के लिए कुछ ही दिनों में आइटी कंपनियों के साथ प्रशासन के अधिकारियों की बैठक होगी. बताया जा रहा है कि ऐसे प्रमुख स्थानों में विजय नगर, नौलखा चौराहा, 56 दुकान के साथ ही इलेक्ट्रानिक्स कांप्लेक्स क्षेत्रों पर सहमति बन सकती है।

24 घंटे दुकानें खुले रखे जाने की शुरुआत विजय नगर क्षेत्र से की जा सकती है। यहां रात में सेवा देने के लिए रेस्टोरेंट संचालकों के लिए कुछ नए नियम होंगे, जिनका पालन करना अनिवार्य रूप होगा। कर्मचारियों के लिए काम के घंटे भी नए सिरे से तय करने होंगे। कर्मचारियों और ग्राहकों की सुरक्षा को सर्वाधिक प्राथमिकता दी जा रही है।

शहर की कई कंपनियों में 24 घंटे काम चल रहा है जिनमें ज्यादातर आइटी कंपनियां हैं. ये कंपनियां खासतौर पर अमेरिका से जुड़ी हैं। इन कंपनियों के कर्मचारियों और अधिकारियों को रात में अच्छा खाने-पीने का सामान भी नहीं मिल पा रहा है। नामी आइटी कंपनियों के विदेश से आने वाले अधिकारियों को भी ऐसे में मुंबई, बैंगलुरु, हैदराबाद या पुणे जैसा माहौल नहीं मिल पा रहा है। इसलिए इस समस्या को दूर करने के लिए सभी मिलकर काम कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment