रेवांचल टाइम्स - विकासखंड नैनपुर के ग्राम बंधा में बीती रात एक मकान में रखी पानी की मोटर किसी अज्ञात व्यक्ति ने पार कर दिया। जिसकी रिपोर्ट नैनपुर थाने में पीडि़त ने कराई। शिकायत दर्ज कर अज्ञात चोर की तालाश शुरू की गई, जिसे नैनपुर पुलिस ने 24 घंटे में पानी की मोटर समेत एक चोरी की मोटरसाईकिल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।जानकारी अनुसार नैनपुर के ग्राम बंधा निवासी योगेंद्र पिता चंद्र लाल मरकाम ने नैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके मकान में रखी टैक्समो कंपनी के पानी की मोटर बीती रात मकान का दरवाजा तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है।
नैनपुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 139/22 धारा 457, 380 कायम कर 24 घंटे के अंदर आरोपी बबलू उफऱ् पिता रंजीत चंद्र सिंह कुशराम 30 वर्ष निवासी ग्राम ढूंढा बर्राटोला से उक्त चोरी की गई पानी की मोटर जब्त कर ली गई।
बताया गया कि आरोपी द्वारा वारदात को अंजाम देने के लिए उपयोग की गई मोटर साईकिल के संबंध में नागपुर में एफआईआर वर्ष 2021 में दर्ज हुई थी। इस वारदात में प्रयुक्त मोटरसाईकिल भी जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।न्यायालय से आरोपी की जमानत नहीं हो सकी, आरोपी को यहां से जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जनक सिंह रावत के निर्देशन में उप निरीक्षक साबिर खान, मानिक पटेल, आरक्षक कृष्ण कुमार शर्मा महिला आरक्षक स्नेह लता का योगदान रहा।

No comments:
Post a Comment