BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जनपद की 21 पंचायतों में उचित उचित मूल्य की दुकान खोलने 15 मार्च तक आनलाईन आवेदन आमंत्रित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, March 5, 2022

जनपद की 21 पंचायतों में उचित उचित मूल्य की दुकान खोलने 15 मार्च तक आनलाईन आवेदन आमंत्रित



रेवांचल टाइम्स - शासन के निर्देशों के अनुसार कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा जिले की उचित मूल्य दुकान विहीन ग्राम पंचायतों में शीघ्र उचित मूल्य दुकाने खोलने के निर्देश दिये गये है। जिससे दुकान विहीन ग्राम के हितग्राहियों को सुगमता से खाद्यान्न का वितरण किया जा सकेगा इसी परिप्रेक्ष्य में जनपद पंचायत लांजी के अंतर्गत उचित मूल्य दुकान विहीन 21 ग्राम पंचायतों में दुकान खोलने के लिए पात्र संस्थाओं से आनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये है। आवेदन पत्र आनलाईन 05 मार्च से 15 मार्च 2022 तक प्रस्तुत किये जा सकते है। आगामी

लांजी की अनुविभागीय दंडाधिकारी ज्योति ठाकुर ने बताया कि जनपद पंचायत लांजी के अंतर्गत ग्राम पंचायत डोरली, सहेकी, बेनेगांव, भुरसाडोंगरी, अमेड़ा(पा), पाथरगांव, सिहारी, आवा, लाड़सा, खजरी, अमेड़ा(ब), ओटेकसा, वारी, सावरीखुर्द, रमपुरा, दिघोरी, सिरेगांव, बापड़ी, टेकरी, नंदोरा एवं भिमोड़ी में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये है आवेदन पत्र 05 से 15 मार्च 2022 तक https://rationmitra.nic.in वेबसाइट पर ऑनलाईन किये जा सकते हैं अतः पात्र संस्थायें इस वेबसाइट पर आवेदन करें जिससे उन्हें उचित मूल्य दुकान आवंटन की कार्यवाही की जा सकेगी दुकान आबंटन के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता दी जायेगी।


रेवांचल टाइम्, लांजी बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे

No comments:

Post a Comment