BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
180 किलो गांजा जब्त, पुलिस को मिली बड़ी सफलता ......एक आरोपी गिरफ्तार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, March 24, 2022

180 किलो गांजा जब्त, पुलिस को मिली बड़ी सफलता ......एक आरोपी गिरफ्तार

 


आर्टिका कार से 180 किलो अवैध गांजा तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार, 

कीमत 10 लाख 80 हजार, वाहन सहित कुल कीमत 22,80,000/-जप्त



रेवांचल टाइम्स,अनूपपुर।पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल के द्वारा पुलिस अधीक्षक के द्वारा अवैध कारोबारियों के विरुद्ध निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है।  मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कि अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले कुछ अज्ञात व्यक्ति, सफेद रंग की आर्टिका कार से गांजा लेकर ग्राम ठोडहा बसखली की तरफ से थाना कोतमा के रास्ते बिक्री हेतु ले जा रहे हैं।

इस सूचना को पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा गंभीरता से लेते हुये, सूचना की तस्दीक हेतु अति0पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के मागदर्षन एवं थाना प्रभारी कोतमा निरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में विषेष टीम गठित की गई।

विषेष टीम के द्वारा ग्राम ठोडहा बसखल की तरफ से आने वाले मार्ग के पर नाका बंदी की गई। नाका बंदी के दौरान  सफेद रंग की आर्टिका कार क्रमांक CG16CM5237 छत्तीसगढ़ तरफ से आते हुई दिखाई दी, कार की गतिविधी संदिग्ध प्रतीत होने पर उसे रोकने का प्रयास किया गया, कार में चार व्यक्ति बैठें थे।पुलिस टीम को देखकर चारो अलग अलग दिशा में भागने लगें। जिसमे से एक व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया शेष तीन व्यक्ति मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा पूंछतांछ करने पर उसके द्वारा अपना नाम राम प्रसाद यादव उर्फ मोहन यादव पिता दसुआ यादव उम्र 30 वर्ष निवासी ताराडांड़ थाना कोतवाली बताया गया। गाड़ी की तलासी लेने पर गाड़ी की पीछे की डिक्की में अवैध मादक पदार्थ गांजा के 175 नग खाकी रंग के पैकेट जिसका कुल वजन 180 किलो रखा हुआ पाया गया।

उक्त घटना पर थाना कोतमा में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 20 बी के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुये आरोपी राम प्रसाद यादव उर्फ मोहन यादव पिता दसुआ यादव उम्र 30 वर्ष निवासी ताराडांड़ थाना कोतवाली जिला अनूपपुर को हिरासत में लिया गया है।

आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 180 किलो कीमत लगभग 10,80,000/- जप्त किया गया एवं अवैध मादक पदार्थ गांजा के तस्करी में प्रयुक्त आर्टिका कार जिसकी कीमत लगभग 12 लाख को भी जप्त किया गया है।

राम प्रसाद यादव उर्फ मोहन यादव से प्रारंभिक पूंछतांछ में यह तथ्य सामने आया है कि मैकू यादव उड़ीसा से बिलासपुर तक अर्टिगा वाहन में गांजा लोड कर लाया था। अवैध मादक पदार्थ गांजा राजेश साहू एवं विश्वनाथ सिंह राठौर का है। जिसे बिलासपुर से अनूपपुर तक लाने के लिए मुझे(राम प्रसाद यादव) बिलासपुर बुलाया गया था। बिलासपुर से अर्टिका वाहन में मे राम प्रसाद उर्फ मोहन यादव, विश्वनाथ सिंह राठौर, राजेश यादव एवं मैकू को बसखल ठोडहा तक लाया था। जो पुलिस को देख कर फरार हो गए। मोहन यादव से गांजा के अवैध तस्करी के संबंध में विस्तृत पूछतांछ की जा रही है।

No comments:

Post a Comment