BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
युवक का शव झाड़ियों में मिला; 15 लाख की मांगी थी फिरौती.... पुलिस को नहीं मिला था सुराग - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, March 9, 2022

युवक का शव झाड़ियों में मिला; 15 लाख की मांगी थी फिरौती.... पुलिस को नहीं मिला था सुराग

 



रेवांचल टाईम्स:गोसलपुर के शंकरगढ़ से अपहृत हुए युवक का शव मंगलवार देर रात मिला। युवक का शव उसके घर से करीब 2 किमी दूर हृदय नगर गांव के आगे झाड़ियों में मिला। 2 फरवरी को गायब हुआ था युवक। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था।


प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई की युवक की हत्या की गई है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टी नहीं की है। यह दूसरा मामला है। जब पुलिस अपहृत का पता लगाने में नाकाम रही और अपहृत की हत्या कर दी गई। करीब एक सप्ताह पहले अपह्रत युवक की लाश मिलने से बवाल की आशंका को देखते हुए शंकरगढ़ कॉलोनी को छावनी में तब्दील कर दिया गया है जबलपुर से अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।


गोसलपुर के शंकरगढ़ कॉलोनी निवासी रेत कारोबारी मलखान सिंह का राहुल सिंह उर्फ गोलू (25) इकलौता बेटा था। राहुल दिव्यांग था। बुधवार 2 मार्च की शाम राहुल ने दोस्तों से मिलने की बात घर में कही और फिर घर से निकल गया। उसने बताया कि वह पुरानी खदान के पास जा रहा है। राहुल शाम 7 बजे तक घर नहीं लौटा। परिजन उसे तलाशने निकल पाते, इसके पूर्व मलखान के फोन पर गोलू के फोन से कॉल आया। बात करने वाले ने मलखान को बताया कि उसके बेटे का अपहरण कर लिया गया है। आरोपियों ने मलखान से 15 लाख रुपए की मांग की।


मामले में गोसलपुर पुलिस ने अपहरण का प्रकरण दर्ज किया था। गोसलपुर पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की कई टीमें अपहृत और आरोपियों की तलाश में जुटी रही। डॉग स्कवाड समेत अन्य की मदद से जांच की गई, लेकिन पुलिस अपहृत और आरोपियों का सुराग नहीं लगा सकी।

No comments:

Post a Comment