BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने की छापामार कार्यवाही, 11 हजार 800 रुपये की खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, March 15, 2022

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने की छापामार कार्यवाही, 11 हजार 800 रुपये की खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई...




रेवांचल टाईम्स - होली त्योहार के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा अधिकारी  योगेश डोंगरे,  वाजिद मोहिब एवं  संध्या मार्को की टीम द्वारा आज 15 मार्च को बालाघाट शहर स्थित प्रमुख मिठाई दुकानों एवं डेयरियों का आकस्मिक निरीक्षण कर खाद्य सामग्रियों के नमूने एकत्र किये गये है। इसके साथ ही निरीक्षण में पायी गई लगभग 11 हजार 800 रुपये की आउटडेटेंड खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई है।


     खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने आज 15 मार्च को बालाघाट शहर में स्थित प्रतिष्ठानों से दूध, दही, मावा, पनीर खोए की मिठाई, कलाकंद, छेना आदि की जांच मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब एम एफ टी एल वैन द्वारा की गई । जिसमें 71 नमूनों की जांच की गई तथा दही के नमूनों में स्टार्च की मिलावट पाए जाने पर दमाहे डेयरी एवं शिवा डेयरी से दही, पनीर, घी के कुल 4 नमूने जांच हेतु लिए गए । त्यौहार के दृष्टिगत विभागीय टीम द्वारा सतत समस्त प्रकार की मिठाइयों की निरंतर जांच की जा रही है।


     खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग की टीम द्वारा किरनापुर स्थित राज ट्रेडर्स एवं कुनिका ट्रेडर्स पर छापामार कार्यवाही करते हुए 11 हजार 800 रुपये मूल्य की आउटडेटेड खाद्य सामग्री बिस्किट, टोस्ट, सूजी, मैदा, बेसन आदि का नष्टीकरण कराया गया तथा मगज बीज, काली तिल व दाल के नमूने लेकर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया । विभाग द्वारा यह कार्यवाही त्योहारों पर मिलावटी खाद्य सामग्री पर अंकुश लगाने की दृष्टि से निरंतर की जा रही है।


रेवांचल टाईम्स लांजी बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे

No comments:

Post a Comment