BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
महंगाई की मार: नेशनल हाईवे पर जेब करनी होगी ढीली, 10 से 15 फीसदी तक बढ़े टोल टैक्स, जानें नई दरें - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, March 31, 2022

महंगाई की मार: नेशनल हाईवे पर जेब करनी होगी ढीली, 10 से 15 फीसदी तक बढ़े टोल टैक्स, जानें नई दरें



रेवांचल टाईम्स: नेशनल हाईवे पर सफर गुरुवार रात 12 बजे से महंगा हो जाएगा. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल टैक्स में 10 से 65 रुपये तक की बढ़ोतरी की है. छोटे वाहनों के लिए 10 से 15 रुपये जबकि कामर्शियल वाहनों के लिए 65 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. 1 अप्रैल से हाईवे पर सफर करने के लिए आपको जेब ज्यादा ढीली करनी होगी. एक्सप्रेस-वे पर सराय काले खां से शुरू होकर काशी टोल प्लाजा तक कार और जीप जैसे हल्के मोटर वाहनों के लिए टोल टैक्स 140 रुपये की बजाय 155 रुपये देना होगा. सराय काले खां से रसूलपुर सिकरोड प्लाजा का नया रेट 100 रुपये और भोजपुर जाने के लिए 130 रुपये होगा. विभिन्न प्रकार के वाहनों के लिए 10-15% तक की बढ़ोतरी की गई है.

No comments:

Post a Comment