BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी गड़बड़ी झाला जिले में बह रही है भ्रष्टाचार की गंगा... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, February 21, 2022

सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी गड़बड़ी झाला जिले में बह रही है भ्रष्टाचार की गंगा...




रेवांचल टाईम्स - मंडला लगभग सभी को ज्ञात है कि मध्यप्रदेश का मंडला जिला विकास की दृष्टि से काफी पिछड़ा हुआ है। इस जिले में विकास की गंगा नहीं बल्कि भ्रष्टाचार की गंगा बह रही है। लगभग सभी सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन में भारी गड़बड़ी की जा रही है। नागरिकों की व्यक्तिगत व सामूहिक समस्याओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य यातायात, कृषि, उद्यानिकी, रोजगार की बेहद बुरी स्थिति है। जिला स्तरीय जनसुनवाई और जनसुनवाई व सीएम हेल्पलाइन से समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। प्राइवेट व सरकारी स्कूलों की जांच पड़ताल नहीं की जा रही है। अतिक्रमण हटाए नहीं जा रहे हैं। भू माफियाओं के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। विद्युतीकरण का कार्य आज भी आजादी के 70 साल बाद भी इस जिले में नहीें किया जा रहा है। खनिज माफिया सक्रिय हैं। और सरेआम प्रकृति के अनमोल खजाने की लूटपाट कर रहे हैं। रसोई गैस एजेंसियों द्वारा लूट की जा रही है। नि:शुल्क कनेक्शन महिलाओं को पैसे लेकर दिए गए हैं। महिला बाल विकास विभाग नैनपुर द्वारा समूह से लूट की जा रही है। परमिट नहीं दिया जा रहा है और समय पर राशन व राशि नहीं मिल पा रही है। प्रधानमंत्री सड़क योजनांतर्गत गड़बड़ी की जा रही है। मार्गों के निर्माण में भारी लापरवाही की जा रही है। गुणवत्ता को ताक में रखकर कार्य किये जा रहे हैं। इस तरह से तमाम तरह की समस्याएं हैं जिससे नागरिक तंग हो चुके हैं। जनापेक्षा है समस्याओं का निराकरण किया जाए।

No comments:

Post a Comment