BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले चर्चा में राजस्व विभाग बेहोशी में जवाबदार बाबू से सब परेशान, आला अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, February 21, 2022

जिले चर्चा में राजस्व विभाग बेहोशी में जवाबदार बाबू से सब परेशान, आला अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान...




रेवांचल टाईम्स - मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल मंडला जिले में इस समय राजस्व विभाग की मनमानी धांधली और लापरवाही भारी चर्चा का विषय बनी हुई है चर्चा इस समय मंडला जिले की तहसील नैनपुर के राजस्व विभाग की जोरों पर चल रही है दिन भर लोगों को यहां पर बैठा कर रखा जाता है और शाम को बिना काम किए वापस कर दिया जाता है नायब तहसीलदार कार्यालय में पदस्थ बाबू यहां पर कार्यालय में जरूरतमंद नागरिकों से सीधे मुंह बात नहीं करता है अनावश्यक रूप से चढ़ता है और गोलमोल जवाब देता है लोगों के काम लटका कर रखता है चर्चा यह चल रही है कि यह बाबू दिन भर बैठा रहता है कोई काम धाम ठीक से नहीं करता है बार-बार लोगों को बुलाकर दिनभर बैठा कर परेशान करता है राजस्व कार्यालय नैनपुर में एसडीएम तहसीलदार और नायब तहसीलदार भी विशेष रूप से राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए कोई विशेष ध्यान नहीं दे रहे हैं यहां पर बाबू मनमानी कर रहे हैं और यह मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रहे हैं बताया जा रहा है कि सब कुछ इन्हीं के संरक्षण में यहां पर मनमानी धांधली और लापरवाही चल रही है एक ऐसे ही मामला को लेकर ग्राम परसवाड़ा की दो महिला कृषक अत्यंत परेशान हैं इनके पिता के द्वारा 2014 में भूमि का बंटवारा कर दिया गया है पटवारी द्वारा पट्टा बनाकर दे दिया गया था लेकिन खसरा अपडेट सहित सभी तरह के अभिलेख दुरुस्ती करण की कार्यवाही अभी तक नहीं की गई है जिसकी वजह से इन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की योजना से वंचित होना पड़ रहा है इसके अलावा तमाम तरह की योजनाओं से भी इन्हें हाथ धोना पड़ रहा है इनके द्वारा 24 जनवरी को ऑनलाइन मांग की गई है खसरा अपडेट सहित अभिलेख निरस्तीकरण की समस्त कार्यवाही करने की कार्यवाही नायब तहसीलदार कार्यालय के माध्यम से शीघ्र पूरी नहीं की जा रही है लगभग 1 माह का समय होने वाला है इसके बाद भी घोर लापरवाही बरती जा रही है नायब तहसीलदार कार्यालय में पदस्थ बाबू द्वारा 7 फरवरी और 18 फरवरी को अनावश्यक रूप से बुलाया गया और कोई काम नहीं किया गया दिनभर बैठा कर रखा गया इस तरह से अनेक लोगों के साथ ऐसा ही राजस्व कार्यालय नैनपुर में किया जा रहा है लोग परेशान हो रहे हैं और शासन प्रशासन के जवाबदार बेहोशी का परिचय दे रहे हैं जना अपेक्षा है नायब तहसीलदार कार्यालय के बाबू एसडीएम तहसीलदार और नायब तहसीलदार को तत्काल हटाने की कार्रवाई राजस्व कार्यालय नैनपुर से की जावे और काम करने वाले अधिकारियों को यहां पर पदस्थ किया जावे राजस्व कार्यालय में ढेर सारी प्रकरण लंबित पड़े हुए हैं जिनका निराकरण तेजी के साथ यहां पर नहीं किया जा रहा है जना अपेक्षा है कि सरकार शीघ्र ध्यान दें।

No comments:

Post a Comment