BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नवविवाहिता बेटी की मृत्यु पर पिता ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, February 13, 2022

नवविवाहिता बेटी की मृत्यु पर पिता ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार...




रेवांचल टाइम्स -- एक नवविवाहिता की सन्देहास्पद मृत्यु होने पर मृतिका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और जांच की माँग करते हुए न्याय की चाह रहे है और दोषियों पर कार्यवाही हो। 

     वही जानकारी के अनुसार गत दिनों ग्राम पंचायत झुलपुर निवासी संतोष साहू की पत्नी मनीषा साहू की मृत्यु जहर खाने से हो गई।  जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। मनीषा साहू के पिता कोमल साहू न्याय पाने एंव आरोपियों को उचित सजा दिलाने दर दर भटकता नजर आ रहा हैं। लड़की के पिता कोमल साहू ने मीडिया को बताया कि मनीषा का  विवाह गत 7 मई 2021 को  झुलपुर  निवासी संतोष साहू  के साथ हिन्दू रीति रिवाज  से हुआ था। बताया गया कि विवाह के कुछ माह बाद से ही नवविवाहिता मनीषा साहू को संतोष व परिवार के द्वारा मोटर साइकिल व सोने के जेवर सहित 50 हजार रुपए नगद दुकान खोलने के लिए मांगे जा रहे थे। किंतु पैसो की परिस्थितियों के आभाववस लड़की के पिता उपरोक्त मांग ससुराल वालों की मांग पूरी नहीं कर पाये। जिसका खामियाजा मनीषा के पिता कोमल साहू व भाई अनिल साहू निवासी बटुआ मोहगांव  को अपनी राजदुलारी से हाथ धोना पड़ा घटना के सम्बन्ध में पिता कोमल साहू ने मिडिया को बताया कि  8 फरवरी  को रात्रि करीब  8 बजे गांव के मुकद्दम ने फोन कर बताया कि आपकी लड़की ने जहर पी लिया है। आप लोग जल्द नैनपुर पहुचो खबर लगते ही जब परिजन नैनपुर पहुंचे तो डाक्टर के द्वारा मनीषा को मृत घोषित कर दिया गया। वही पिता का कहना है कि जब हमने बेटी को देखा तो बेटी मनीषा के कपड़े फटे हुए थे जिसे पुलिस ने जब्त भी किया है ओर मनीषा के पेट में पूरे 8 माह की सुन्दर कन्या थी वह भी मृत पाई गई। वही अन्तिम संस्कार करने जब मनीषा के पिता, भाई ओर अन्य परिजन झुलपुर पहुंचे तो घर में जहरीली दवाई  की बदबू भी आ रही थी कोमल साहू का कहना है  कि मेरी बेटी को जबरदस्ती जहर दिया गया है इसी कारण बेटी के कपड़े फटे होंगे। इस घटना के सम्बन्ध में परिजनों के द्वारा पुलिस  को सूचना देकर  जांच कर न्याय कर न्याय दिलाने की  गुहार लगाई जा रही है।

No comments:

Post a Comment