Breaking

revanchal times new

अवेैध शराब की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 5 लीटर जहरीली कच्ची शराब जप्त




रेवांचल टाइम्स :  थाना प्रभारी बरेला श्री जितेन्द्र यादव ने बताया कि आज दिनॉक 5-2-22 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पहाडीखेडा तालाब के पास एक व्यक्ति काले रंग की जैकिट एवं भूरे रंग का पैंट पहने एक प्लास्टिक की कुप्पी में अवैध रूप से जहरीली शराब लिये खडा है सूचना पर  मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी जहॉ मुखबिर के बताये हुलिये का खडा व्यक्ति भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम मनीष पटेल उम्र 31 वर्ष निवासी सगडा तिलवारा हाल निवासी पहाडीखेडा बरेला बताया, जो एक कुप्पी में 5 लीटर कच्ची शराब रखे मिला,  जिसमें तीक्ष्ण गंध आ रही थी उक्त शराब को पीने से मानव जीवन को संकट उत्पन्न हो सकता था , मनीष पटेल के कब्जे से 5 लीटर कच्ची जहरीली शराब जप्त करते हुये मनीष के विरुद्ध 49 ए आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post