BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नौनिहालों की जान से खिलवाड़: एक्सपायरी दवाई खाने से आंगनबाड़ी के 6 बच्चे बीमार... उपचार जारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, February 18, 2022

नौनिहालों की जान से खिलवाड़: एक्सपायरी दवाई खाने से आंगनबाड़ी के 6 बच्चे बीमार... उपचार जारी



 रेवांचल टाइम्स :छिंदवाड़ा ब्लॉक के मोठार ग्राम के सालीवाड़ा आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को एक्सपायरी डेट की फोलिक एसिड की गोली (दवाई )खिलाई जाने से 6 बच्चे बीमार हो गए। बच्चों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

बताया जाता है कि आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को खून और आयरन की कमी दूर करने के लिए फोलिक एसिड नाम की गोलियां दी जाती है । आंगनबाड़ी केंद्र के स्टाफ की लापरवाही के चलते बच्चों को एक्सपायरी डेट की गोली खिला दी गई। जिससे 6 बच्चों की हालत गंभीर हो गई। हालत बिगडऩे पर बच्चों को चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां से गंभीर अवस्था को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बच्चों का इलाज जारी है।



No comments:

Post a Comment