BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
CM शिवराज हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, February 15, 2022

CM शिवराज हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी



भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने जनता को आगाह किया है। शिवराज ने कहा है कि खतरा अभी समाप्त नहीं हुआ है।

दरअसल शिवराज ने खुद के कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी देते हुए कहा कि मैंने अपना RTPCR COVID19 टेस्ट कराया है जिसमें मैं कोविड पॉजिटिव आया हूं। मुझे सामान्य लक्षण है। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए मैंने स्वयं को आइसोलेट किया है। आगामी सभी कार्य मैं वर्चुअली करूंगा। कल संत शिरोमणि रविदास जयंती के कार्यक्रम में, मैं वर्चुअली शामिल रहूंगा।




उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना जांच कराने की। उन्होंने कहा कि मेरे सम्पर्क में आने वाले सभी साथियों से मेरा निवेदन है कि अपना टेस्ट ज़रूर करवा लें। इसके साथ ही यह आग्रह है कि मेरे संपर्क में आने वाले सभी साथी भी तुरंत प्रभाव से अपने आप को आइसोलेट कर लें।

सीएम ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में अब COVID19 की संक्रमण दर घटकर 2% रह गई है। आज 1,222 केस ही आए हैं। लेकिन खतरा अभी समाप्त नहीं हुआ है। अतः आप सबसे आग्रह है कि समस्त स्वास्थ्य दिशा निर्देशों का पालन करते रहिये। मास्क लगाइये, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कीजिए।



आपको बता दें कि कोरोना की तीसरी लहर में प्रदेश के कई नेता संक्रमण की चपेट में आ गए थे। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पीसी शर्मा, जयवर्धन सिंह को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया था। जबकि कृषि मंत्री कमल पटेल, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे।

No comments:

Post a Comment