Breaking

revanchal times new

रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त

मंडला 10 फरवरी 2022



                कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के निर्देशानुसार नगरपालिका निर्वाचन नियम 1994 के नियम 13 एवं 14 के अंतर्गत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत उन्होंने नगर परिषद निवास के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) निवास शिवाली सिंह को रिटर्निग ऑफिसर एवं नायब तहसीलदार निवास साक्षी शुक्ला को सहायक रिटर्निंग ऑफीसर नियुक्त किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new