BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
रेत से भरे हाइवा ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, February 4, 2022

रेत से भरे हाइवा ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत



रेवांचल टाईम्स,कटनी। बेलगाम भागते रेत से भरे हाइवा ने सडक किनारे खड़े बाइक सवारों को रौंद दिया। जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे ढीमरखेड़ा से विलायतकला रोड पर ग्राम खम्हरिया के मुख्य मार्ग पर हुआ। हादसे की खबर मिलते ही ढीमरखेड़ा पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची। पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए उमरियापान अस्पताल भेजा।



सड़क किनारे खड़े थे युवक : पुलिस के मुताबिक ग्राम सिंघनपुरी निवासी सपन कजूर उम्र 27 वर्ष और राघवेंद्र सिंह परमार उम्र 28 वर्ष कटनी निवासी ग्राम खम्हरिया के मुख्य सड़क पर किनारे बाइक में खड़े थे। इसी दौरान रेत से भरे हाइवा क्रमांक एमपी 21 एच 1343 ने युवकों को रौंद दिया। जिसकी चपेट में आने से सिंघनपुरी निवासी सपन कजूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी राघवेंद्र सिंह परमार गंभीर रूप से घायल है। उसे जिला चिकित्सालय कटनी रेफर किया गया है।

No comments:

Post a Comment