रेवांचल टाईम्स - जिले अबैध उत्तखन्न का कोई ये पहला मामला नही है जब जिम्मेदार ही अपनी जिम्मेदारियों से मुख मोड़ ले तो माफियाओं का क्या है उन्हें तो बस मौका चाहिए इन दिनों मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचल तक अबैध उत्खनन कार्य जोरो पर है कभी कॉलोनाइजर खोद रहे तो कभी घर बनाने वाले और इन अबैध उत्तखन्न पर खनिज विभाग औऱ राजस्व विभाग की कार्यवाही संदेह के घेरे में कार्यवाही करने से बचते नजर आ रहें है विभाग के अधिकारी और जिम्मेदार।
शासकीय नाला खोदने वाला प्रशासन की पकड़ से दूर होता नजर आ रहा है...
वही कहने को प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री कहते है अवैध काम औऱ उत्खनन करने वालों को 10 फिट जमीन के नीचे गाड़ दूँगा मगर उनकी चेतवनी सिर्फ कागजों तक सिमट कर रह गई है वही अबैध उत्खनन करने वाले को इनके द्वारा दी गई चेतावनी शायद इनके नुमाइंदों ने सुनी नही है जो जगह जगह अबैध उत्तखन्न कर रहे है वही जानकारी के अनुसार नैनपुर के ग्राम ग्राम अतरिया में शासकीय संम्पति को जमकर कर नुकसान पहुँच रहें औऱ स्थनीय प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है औऱ नैनपुर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को सूचना देने के बाद भी कोई कार्यवाही नही होना संदेह के घेरे में आता है जबकि वही ग्राम अतरिया शासकीय भूमि में अवैध उत्खनन कर 1000 गाड़ी मुरम निकल कर अवैध कॉलोनाइजर ने वार्ड नं0 14 के प्लॉट में पुराई की वही जिसकी सूचना खनिज विभाग के जिला खनिज अधिकारी को भी गई थी कहते है कार्यवाही सिर्फ गरीब पर होती है पैसे वालों कोई कुछ नही कर सकता है वही कहावत आज साबित हो गई है जिसके चलते आज शासकीय भूमि में खुलेआम अर्जुन नरवरे नामक व्यक्ति के द्वारा मौत का कुआँ खोद दिया गया है वही प्रशासन को जानकारी होने के बाद भी शासकीय भूमि अवैध खुदाई कर प्लॉट में पुराई होने पर भी कोई गाड़ी को पकड़ा नही गया है ना ही कार्यवाही की गई है जिससे अवैध उत्खनन करने वालों के हौसले बुलंद है औऱ प्रशासन को ठेंगा बता कर अवैध काम कर रहें है
खनिज विभाग औऱ राजस्व विभाग की कार्यवाही संदेह के घेरे में...
वही कहने को जब विभाग को लगातार शिकायत की गई इसके बाद भी कोई कार्यवाही न होने पर जिला कलेक्टर को जानकारी दी गई जिला कलेक्टर को जानकारी लगते ही कार्यवाही के नाम पर खनिज विभाग से जिला खनिज अधिकारी औऱ राजस्व विभाग से तहसीलदार औऱ आरआई पटवारियों ने संयुक्त कार्यवाही की औऱ अवैध उत्खनन के नाम पर शासकीय नाला खोदने की जगह नापी गई जिसमें उत्खनन करने वालों ने 14730 घन मीटर अबैध मुरम का उत्खनन कर अपने निजी प्लॉट में पटाई कर दी वही जब राजस्व विभाग ने अर्जुन नरवरे की प्लॉट की नपाई की तो उसके द्वारा शासकीय नाले को भी अवैध खुदाई को बंद करने की गई है मगर राजस्व विभाग औऱ खनिज विभाग की कार्यवाही समय के साथ सुस्त होते नजर आ रही है या कहे कि फिर इनकी इन माफियाओं के द्वारा जेब का ख्याल रखते हुए उन्हें उनके हिसाब से दक्षिणा दे दी गई हो...
अवैध उत्खनन कर पैसा बाटा सबको
वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले को दबाने को लेकर नैनपुर के कथाकथित पत्रकारोँ को दो हजार से लेकर पांच हजार रुपये बटाने की खबर जोर पकड़ रही है
वही इस बात की सत्यता की जांच की गई तो बात सत्य निकली औऱ अब खबर जिले के पत्रकारों तक पहुँचने से अवैध उत्खनन का मामला उलझता दिखाई दे रहा है औऱ प्रशासन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है वही जिला प्रशासन अब क्या शासकीय नाला में खुदाई कर प्लॉट में पुराई को मामले को दबाने में लगा है। या फिर कुछ छोटी मोटी कार्यवाही कर अपना पलड़ा झाड़ेगा यह देखना बाकी है।
ग्राम अतरिया वासियों ने किया विरोध
वही जानकारी अनुसार अनुविभागीय अधिकारी को भी शिकायत हुई मगर ने भी अनदेखा किया जिसके चलते अवैध उत्खनन करने वालो के हौसले बुलंद होते जा रहें वही जिला प्रशासन सिर्फ जाँच करते रह जाता है वही लगतार अवैध खुदाई जारी है औऱ मौत का कुया खोदा जा रहा है।
No comments:
Post a Comment