BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
रेल मंत्रालय भारत सरकार में अर्चना जैन बनाई गईं रेल्वे हिंदी समिति की सलाहकार... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, February 15, 2022

रेल मंत्रालय भारत सरकार में अर्चना जैन बनाई गईं रेल्वे हिंदी समिति की सलाहकार...



रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले की श्रीमति अर्चना जैन को भारत सरकार रेलवे हिंदी सलाहकार समिति में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा मण्डला नगर की बहुमुखी प्रतिभा की धनी श्रीमती अर्चना जैन को रेलवे हिंदी सलाहकार समिति का सलाहकार नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि अर्चना जैन साहित्य के क्षेत्र में एक स्थापित नाम बन चुका है और उनकी कविता आल्हा 370 ने पूरे देश मे अपना डंका बजाया है। विभिन्न न्यूज़ चैनलों में उन्हें काव्य पाठ के लिये आमंत्रित भी किया जाता है। उनकी प्रकाशित पुस्तक दिल पर दस्तक ने अमिट छाप छोड़ी है और उनके द्वारा संपादित कथार्चना प्रकाशनाधीन है जो शीघ्र ही आने वाली है। उनके तीखे व्यंग्य बाण युक्त कविताएँ देश विदेश तक प्रशंसा बटोर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment