Breaking

revanchal times new

आमानक पोलीथीन पर की गई कार्यवाही...


रेवांचल टाईम्स - नगर परिषद बम्हनी बंजर द्वारा अभियान चलाकर मुख्य नगर परिषद अधिकारी श्रीमती मीना पटेल के मार्गदर्शन में दल प्रभारी संतोष तिवारी तथा सहायक कर्मचारी द्वारा स्थानीय बाजार से पोलीथीन जप्त की गई साथ ही दुकानदारों पर चालानी कार्यवाही कर800 रूपये वसूले गये।विदित होवे की 75 माईक्रोन के ऊपर की पोलीथीन मान्य है एवं इससे ऊपर की पोलीथीन अमान्य है दुकानदारों एवं बाजार में मौजूद लोगों को दल के द्वारा  तय मापदंड के अनुसार पोलीथीन का उपयोग करने की समझाइस दी गई साथ ही बताया गया कि अगर तय मापदंड का उल्लंघन किया जाता है तो चलानी कार्यवाही की जावेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new