रेवांचल टाइम्स न्यूज़.. डिंडोरी जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत चिचरिंगपुर निवासी मदन सिंह आरमो जो गरीब तबके का है उसके द्वारा आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत चिचरिंगपुर के जिम्मेदारों ने दुर्भावनापूर्ण उसका नाम पीएम आवास सूची में आने के बाद भी नाम यह कहकर कटवा दिया की उसे पूर्व में इंदिरा आवास मिला है लेकिन ग्रामीण का कहना है कि उसे कोई इंदिरा आवास नही मिला। इसकी लिखित शिकायत ग्रामीण मदन सिंह के द्वारा जनपद से लेकर जिला पंचायत के अधिकारियों से की गई लेकिन कोई कार्यवाही एवं सुनवाई नही हुई। ग्रामीण मदन सिंह ने बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योतिप्रकाश धुर्वे से मुलाकात कर प्रधानमंत्री आवास दिलवाने की गुहार लगाई है।
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ
No comments:
Post a Comment