BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अनुदान प्राप्त पोली नेट हाउस बेंचे जा रहै है खुले बाजार में....देखें विडियो - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, February 2, 2022

अनुदान प्राप्त पोली नेट हाउस बेंचे जा रहै है खुले बाजार में....देखें विडियो

 



रेवांचल टाइम्स  - उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग मध्यप्रदेश के द्वारा करोड़ों रुपए का बजट तैयार करके 50% अनुदान पर किसानों को पोली हाउस,नेट हाउस दिए जा रहे हैं, ताकि किसान आत्मनिर्भर बन सकें, और अधिक से अधिक अपनी आर्थिक उन्नति कर सकें ,इसके विपरीत कुछ किसान शासन की इन योजनाओं को पलीता लगाते नजर आ रहे हैं, एक ऐसा ही मामला ग्राम पंचायत पाकर बघर्रा का संज्ञान में आया है, जहां किसान मघति प्रसाद पिता रामप्रसाद निवासी ग्राम पंचायत पाकर बघर्रा को सन2016-17  में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग डिंडोरी के द्वारा  4000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के लिए 28 लाख 40 हजार का नेट हाउस( संरक्षित खेती) स्वीकृत हुआ था! जिसमें शासकीय अनुदान 14 लाख 20000 का था, इसके बावजूद हितग्राही के द्वारा अपने नेट हाउस को यह कहते हुए बेच दिया गया कि मुझे इससे कोई मुनाफा नहीं हो रहा है!

        उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग डिंडोरी के अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैया के कारण शासन को लाखों रुपए का चूना लगाया जा रहा है ,गौरतलब है कि अधिकारी अगर  योजनाओं पर पेनी निगरानी रखें ,तो शायद जिले में इस प्रकार की खरीद-फरोख्त पर लगाम लगाई जा सकती है,जिले में अगर सघनता से प्रत्येक हितग्राही की जांच की जाए, तो दर्जनों मामले ऐसे पाए जा सकते हैं जिनके पॉलीहाउस, नेट हाउस का विक्रय हरियाणवी कंपनी को हो चुका है!


देखें विडियो 



रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

No comments:

Post a Comment